फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   People pelted stones at the police station on the death of ex-serviceman in Rajsamand

Rajsamand: झगड़े में पूर्व सैनिक की मौत; आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उग्र भीड़ ने थाने पर किया पथराव

Fri, 06 Oct 2023 02:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Oct 2023 02:19 PM IST
सार

जमीन विवाद में पूर्व सैनिक की मौत के बाद आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर गुरुवार को भीम थाने के बाहर शव लेकर पहुंच ग्रामीणों ने थाने पर किया हमला।

विज्ञापन
People pelted stones at the police station on the death of ex-serviceman in Rajsamand
भीम पुलिस थाना राजसमंद। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजसमंद के भीम पुलिस थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने के दौरान बिगडे़ हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं। कस्बे में शांति व्यवस्था बनी हुई है। मृतक पूर्व सैनिक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप कर आज अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कूकर खेड़ा में कर दिया गया है।
विज्ञापन


राजसमंद के भीम थाना के कूकर खेड़ा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में बुधवार को आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जिसके बाद पूर्व सैनिक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर गुरुवार को भीम थाने के बाहर शव लेकर पहुंच गए। एनएच 8 पर करीब 2 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इस दौरान भीम उपखण्ड अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने भीड़ को समझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि अचानक भीड़ ने पुलिस थाने पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते ही हालात बेकाबू हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान भीम थानाधिकारी शैलेंन्द्र सिंह सहित कुल पांच पुलिस कर्मियों को चोट आईं। हालात पर काबू पाने के लिए भीम पुलिस थाने पर देवगढ़ सहित आसपास के पुलिस थानों से जाब्ता बुलाया गया। भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात को काबू में करने के लिए भीलवाड़ा अजमेर जिले से भी पुलिस जाब्ता मौके पर बुला लिया गया। उसके बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया। भीड़ को खदेड़ने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। आज सुबह मृतक पूर्व सैनिक प्रेम सिंह का कूकर खेड़ा गांव में अंतिम संस्कार किया गया।


घटना में गंभीर घायल थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह का जिले के अनन्ता अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने इस घटना के बाद थाने के बाहर उपद्रव करने वाले दस से अधिक लोगों को डिटेन किया है। भीम में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कस्बे में राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा और उदयपुर जिले के 12 थानाधिकारी सहित आलाधिकारी मौके पर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed