फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Patwari arrested for adult messaging to female SDO in Jalore collector suspended the officer

Jalore News: ‘आप बहुत सुंदर हैं…मुझे आपसे प्यार हो गया’, महिला एसडीओ को मैसेज करने वाला पटवारी गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 06:06 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 06:06 PM IST
सार

पटवारी नियमित रूप से एसडीओ को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजता रहा। इस बात से परेशान होकर महिला एसडीओ ने आरोपी पटवारी के खिलाफ शुक्रवार को धारा 354, एससी-एसटी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Patwari arrested for adult messaging to female SDO in Jalore collector suspended the officer
आरोपी पटवारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जालौर जिले की रानीवाड़ा थाना पुलिस ने एक पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी पर आरोपी है कि उसने एक महिला एसडीओ को अश्लील और छेड़छाड़ भरा मैसेज भेजा है। आरोपी पटवारी को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
जालौर की रानीवाड़ा तहसील के धामसीन गांव के पटवारी रमेश जाट के खिलाफ एसडीओ ने शिकायत दर्ज करवाया है। एसडीओ की शिकायत पर कलेक्टर निशांत जैन ने पटवारी को तुरंत निलंबित कर दिया। पुलिस ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। पटवारी रमेश जाट चूरू जिले का रहने वाला है। महंगाई राहत शिविर उद्घाटन के बाद महिला एसडीओ के शिविर में शिरकत करते हुए फोटो पर पटवारी ने व्हाट्सएप पर लिखा कि आप बहुत सुंदर हो और मुझे आपसे प्यार हो गया है। 

विज्ञापन

तहसीलदार को भी धमकाया 
एसडीओ ने उस रात इस मैसेज को इग्नोर कर दिया और सोचा कि पटवारी ने शराब के नशे में ऐसी हरकत की होगी। लेकिन पटवारी ने दूसरे दिन सुबह करीब 11 बजे फिर से रात वाला मैसेज एसडीओ को भेजा, तो एसडीओ ने तहसीलदार को शिकायत कर दी। तहसीलदार ने जब पटवारी को फटकारा, तो पटवारी ने कहा कि आप मेरे अधिकारी हो, इसका मतलब आप मेरे प्यार के बीच में आएंगे क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कई बार मैसेज भेजे
इसके बाद पटवारी नियमित रूप से एसडीओ को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजता रहा। इस बात से परेशान होकर महिला एसडीओ ने आरोपी पटवारी के खिलाफ शुक्रवार को धारा 354, एससी-एसटी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। कलेक्टर ने भी पटवारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed