Tonk: किसान पर हमले के बाद घर में घुसा पैंथर, चार घंटे बाद वन विभाग ने ट्रैंकलाइज कर पकड़ा
टोंक में पैंथर एक मकान में घुस गया था। जिसके बाद लोगों ने डर के साये में रात गुजारी।
विस्तार
टोंक जिले के नगरफोर्ट कस्बे में मंगलवार को पैंथर ने किसान पर हमला कर दिया था। उसके बाद पैंथर एक मकान के दूसरे मंजिल में घुस गया। वन विभाग ने चार घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद उसे पिंजरे में कैद किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार की रात पैंथर नगरफोर्ट कस्बे में आ गया था। पैंथर ने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया था। मौके पर लोगों की भीड़ देखकर पैंथर छलांग लगाकर एक मकान में घुस गया। ऐसे में लोगों की डर से हालत खराब हो गई। वे सभी अपनी मकानों में कैद हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और पैंथर को ट्रैंकुलाइज किया। टीम उसे रामगढ़ अभ्यारण्य छोड़ेगी।