नर कंकाल मामला: भरतपुर के घाटमीका में बैठी पंचायत, परिजन बोले- दोनों को पुलिस ने पीटा फिर बजरंग दल को सौंपा
भरतपुर के घाटमीका के युवकों जुनैद और नासिर को हरियाणा में बोलेरो समेत जिंदा जलाने के मामले में मृतक युवकों के गांव में पंचायत बुलाई गई है। शवों की अंतिम क्रिया नहीं की गई है। मंत्री जाहिदा खान और पीसीसी सदस्य जलीस खान भी गांव पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौ-तस्करी के शक में भरतपुर के दो ड्राइवर युवकों जुनैद और नासिर को अपहरण कर हरियाणा ले जाने और बोलेरो सहित जिन्दा आग लगाने के मामले में शुक्रवार सुबह से घाटमीका गांव में समाज की पंचायत हो रही है। जुनैद और नासिर के घरों के बाहर रिश्ते, गांव के लोगों और समाज की भीड़ लगी है। अब तक दोनों को सुपुर्द-ए-खाक नहीं किया गया है। गांव में चल रही पंचायत के फैसले के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजस्थान सरकार की राज्य मंत्री जाहिदा खान और पीसीसी सदस्य और पूर्व प्रधान जलीस खान घाटमीका गांव पहुंचे हैं। इस कांड के बाद पूरे गांव में गमगीन और तनाव जैसा माहौल है। भरतपुर पुलिस ने कई थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है।
गांव में कोहराम, महिलाएं हुईं बेहोश
गुरुवार देर रात तीन बजे जुनैद और नासिर के शव उनके गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृतकों के परिवारों की कुछ महिलाएं गश खाकर बेसुध होकर गिर गईं। आरोप है कि घाटमीका गांव के जुनैद और नासिर को बजरंग दल के कुछ लोगों ने भरतपुर के गोपालगढ़ के पीरूका गांव से बुधवार को अंधेरे में मारपीट कर बोलेरो सहित अपहरण कर लिया। फिर उन्हें हरियाणा के भिवानी में लोहारू गांव के पास ले जाकर बोलेरो गाड़ी के साथ ही जिन्दा जला दिया।
जुनैद और नासिर की बोलेरो को पुलिस ने पकड़ा था
जुनैद और नासिर के परिवार के लोगों का आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने जुनैद और नासिर की बोलेरो को टक्कर मारकर पकड़ा था। इसके बाद उन्हें अधमरी हालत में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हवाले कर दिया गया। जिन्होंने उनसे जमकर मारपीट की और फिर गौ-तस्करी के शक में दोनों को बोलेरो में पटककर जिंदा जला दिया। भिवानी के लोहारू गांव के नजदीक गुरुवार सुबह जली हुई बोलेरो में दोनों के जले हुए अवशेष मिले थे। मृतकों के परिवार के लोगों का आरोप है कि घटना के वक्त फिरोजपुर-झिरका की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) की टीम भी मौके पर मौजूद थी।
आरोप है कि दोनों युवकों को बुरी तरह से पीटने के बाद पहले पुलिस थाने पर ले गई। लेकिन उनकी बिगड़ती हुई हालत पुलिस थाने पर हिरासत में लेने से इनकार कर दिया गया, तो इसके बाद उन्हें बोलेरो गाड़ी के साथ ही जिन्दा जला देने की घटना सामने आ गई। जुनैद के चाचा के लड़के इस्माइल के मुताबिक- जुनैद और नासिर दोनों मंगलवार को भरतपुर के भोरूबास सीकर गांव में गए थे। जहां जुनैद का ससुराल है। वह रात में वहीं पर रुके। बुधवार सुबह घर लौटते वक्त रास्ते में सीआईए टीम और बजरंग दल वालों ने उन्हें रोका और नाम पूछा। फिर दोनों को गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने की कोशिश की। तब नासिर और जुनैद ने अपनी जान बचाने के लिए बोलेरो गाड़ी को भगा दिया। आगे उन्हें पकड़कर हरियाणा ले जाकर गाड़ी समेत जिंदा जला दिया गया।
सीआईए इंचार्ज बोले- आरोप झूठे
फिरोजपुर-झिरका के सीआईए इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनका मामले से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने किसी आरोपी को पकड़ा भी नहीं और बजरंग दल को सौंपा भी नहीं है।