फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Panch separated the family of the young man from society for doing love marriage in Ajmer

Rajasthan: पंच-पटेलों का तुगलकी फरमान, प्रेम विवाह करने पर युवक के परिवार का हुक्का-पानी किया बंद

Sat, 25 Jun 2022 10:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 25 Jun 2022 10:53 AM IST
सार

पंचायत ने धमकी दी कि अगर कोई युवक के परिवार से संबंध रखेगा तो उसे भी समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। जिसके बाद युवक ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Panch separated the family of the young man from society for doing love marriage in Ajmer
प्रेम विवाह करने की सजा - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर में खाप पंचायत ने प्रेम विवाह करने पर युवक और उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया। पंचायत ने परिवार का हुक्का पानी बंद करने का फैसला सुनाया है। यहां तक की युवक के परिवार से बात करने वालों को समाज से बेदखल करने की धमकी दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गगवाना निवासी आकाश मंडोलिया ने कोरोना काल में गांव की ही सजातीय युवती पूजा बाकोलिया से आर्य समाज में विवाह किया था। उनके प्रेम विवाह से रेगर समाज के पंच पटेल नाराज हो गए। पंच पटेल ने 21 जून रात नौ बजे गांव में पंचायत बुलाई। उन्होंने उसके परिवार को भी तत्काल पंचायत में बुलाया। युवक अपने भाई राकेश के साथ पंचायत में पहुंचा, जहां उसे और उसके परिवार को बहिष्कृत करने का फैसला सुनाते हुए समाज और गांव से हुक्का पानी बंद कर दिया।

विज्ञापन

 

युवक और उसके किसी भी परिजन से गांव के लोगों का किसी भी प्रकार का खाना और बेटी व्यवहार पर रोक लगाते हुए तमाम संबंध तोड़ने की हिदायत दी। पंचों ने समाज के लोगों को चेताया कि कोई भी उसके घर न तो आएगा न ही उनको अपने घर बुलाएगा। फैसले के खिलाफ जाने वाले को भी समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा।  समाज के तुगलकी फैसले के खिलाफ पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के समक्ष फरियाद लगाई। पीड़ित युवक ने आरोपी पंच-पटेलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed