Rajasthan: विधवा बेटी की शादी की तो परिवार का हुक्का-पानी बंद, खेत जब्त, पीड़ित ने लगाई सरकार से मदद की गुहार
पंचों ने लड़की के परिवार का हुक्का-पानी सब बंद कर दिया है। यहां तक की उन्हें रास्ते के उपयोग करने से भी मना कर दिया है। तीन दिन से परिवार पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में पंचों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। भरतपुर में विधवा का पुनर्विवाह कराने पर पंचों ने एक परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया। इतना ही नहीं पंचों ने परिवार के सारे फसल और खेत जब्त कर लिए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला भरतपुर के निकटवर्ती गांव नगला बिलौठी का है। आरोप है कि गांव के विजय पाल गुर्जर और उसकी 20 साल की विधवा बेटी पर देवर से विवाह कराने का दबाव था। विजय पाल ने देवर के शराबी होने का हवाला देकर बेटी का उससे विवाह कराने से इनकार कर दिया। उसके बाद अपनी बेटी की शादी किसी और लड़के से कर दी। ऐसे में गांव में पंच-पटेलों ने पंचायत बिठाई। पंचों ने 10 लाख में बेटी बेचने का आरोप लगाया और परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया। इतना ही नहीं उन्हें गांव से निकलने का हुक्म दे दिया।
पंचों की नाइंसाफी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने परिवार को पानी से लेकर किसी भी रास्ते के उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दी। इसके अलावा 51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। फसल लगी खेत जब्त कर ली गई। अब आलम है कि परिवार के पास न पीने को पानी है और नहीं कोई सुविधा। तीन दिन से पीड़ित परिवार पुलिस का इंतजार कर रहा है।
सरकार से लगाई मदद की गुहार
पीड़ित परिवार के अनुसार उन्होंने बार-बार पुलिस को सूचना दी लेकिन तीन दिन से कोई मदद नहीं मिला। पीड़ित विजयपाल का आरोप है कि उसपर बेटी बेचने का झूठा आरोप लगाया गया है। उसका कसूर बस इतना है कि उसने अपनी विधवा बेटी का घर बसाया है। पुलिस भी मदद नहीं कर रही है। अब सरकार हमें बचाए।