{"_id":"64eae5fcf6eb2b58dc0855b9","slug":"pali-woman-alleges-rape-against-bjp-general-secretary-mohan-jat-police-registers-case-and-starts-investigation-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: BJP महामंत्री मोहन जाट के खिलाफ महिला ने लगाया रेप का आरोप, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: BJP महामंत्री मोहन जाट के खिलाफ महिला ने लगाया रेप का आरोप, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
Sun, 27 Aug 2023 11:28 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:28 AM IST
सार
पाली में भाजपा नेता और एक युवक के खिलाफ महिला ने रेप करने और नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
भाजपा महामंत्री मोहन जाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के पाली में भाजपा नेता और एक व्यक्ति पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने कहा कि मेरी नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ भी की है। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
भाजपा महामंत्री मोहनलाल जाट सहित और अन्य के खिलाफ महिला ने रेप करने और उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया दो महिलाओं को भी सहयोगी बनाकर रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोजत सिटी सर्कल ऑफिसर मृत्युजंय मिश्रा के अनुसार सोजत सिटी थाना क्षेत्र निवासी एक 42 साल की महिला ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि एक माह पहले वह सोजत में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में भाजपा महामंत्री मोहन जाट के प्लाट पर गई थी। जहां महेश चांडक नाम का व्यापारी और दो महिलाएं भी मौजूद थी। आरोप है कि मोहन जाट और महेश चांडक ने महिलाओं की मदद से उसके साथ गैंग रेप किया और उसकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पूरे मामले पर भाजपा नेता जाट ने कहा कि वो महिला को नहीं जानते उनको भी पुलिस से पता चला कि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन