{"_id":"64e45ae625a303f4bd02dd06","slug":"pali-scorpio-full-of-doda-poppy-worth-19-lakhs-caught-police-chased-then-the-smugglers-ran-away-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: 19 लाख के डोडा पोस्ट से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी, पुलिस ने पीछा किया तो भाग गए तस्कर, जोधपुर जा रही थी खेंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: 19 लाख के डोडा पोस्ट से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी, पुलिस ने पीछा किया तो भाग गए तस्कर, जोधपुर जा रही थी खेंप
Tue, 22 Aug 2023 12:21 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:21 PM IST
सार
पाली जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 19 लाख रुपये का अवैध डोडा-पोस्ट पुलिस ने पकड़ा है। तस्कर स्कार्पियो से जोधपुर की ओर जा रहे थे, पुलिस ने पीछा किया तो स्कार्पियो को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने डोडा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के पाली जिले की मारवाड जंक्शन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रशासन ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो गाड़ी में भरा 386 किलो 200 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट बरामद कर स्कार्पियो को जब्त किया है। तस्कर मौके भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस तस्करों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
पाली एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन की ओर से यह बड़ी कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही के तहत एएसपी पाली और वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन टीम द्वारा मजबूत घेराबंदी कर एक काले रंग की महिन्द्रा स्कार्पियो नं. आरजे 22 यूसी 3846 को जब्त कर उसमें 21 भरे 386.200 कि.ग्रा. अवैध डोडा पोस्त को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
बीती रात की धरपकड़,वाहन छोडकर फरार हुए तस्कर
जानकारी के अनुसार थानाधिकारी मारवाड जंक्शन देवेन्द्रसिंह ने बीती रात गश्त के दौरान गोदावास की सरहद में एक स्कार्पियों नम्बरआरजे 22 यूसी 3846 को आते देख जब उसे तलाशी लेने के लिए गोदावास गांव के निकट उनकी घेराबंदी की तो अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर स्कोर्पियो छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में स्कोर्पियो में 21 कट्टों में भरा 386.200 किलो डोडा पोस्त मिला जिसे जब्त कर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह पुलिस टीम रही शामिल की
1. देवेन्द्रसिंह पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली ।
2. नरपतसिंह ASI पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली (विशेष भूमिका)
3. फूलसिंह मुआ नंबर 173 पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली।
4. मुकेश कुमार कॉन्स्टेबल 1330 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली ।
5. राजेन्द्र कुमार कॉन्स्टेबल नंबर 621 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली ।
6. छोटाराम कॉन्स्टेबल नंबर 1009 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली ।
7. ओमप्रकाश कॉन्स्टेबल नंबर 810 पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली ।
8. कैलाश कॉन्स्टेबल नंबर 1637 पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली ।
9. गोविन्द सहाय कॉन्स्टेबल नंबर. 1607 पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली
10. राजकुमार, पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर, नम्बर- 1236 ,पुलिस थाना मारवाड जंक्शन जिला पाली (विशेष भूमिका)
जोधपुर जा रही थी खेंप
पुलिस के अनुसार जब्त डोडा-पोस्त की बाजार कीमत करीब 19 लाख रूपए आंकी गई है ।जिसे तस्कर काली घाटी से होकर जोधपुर की तरफ सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। यह जानकारी लीक हो गई और मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिलने पर इन तस्करों को दबोचने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया जिसमें डोडा पोस्त तो बरामद हो गया परंतु अंधेरे के चलते तस्कर पुलिस की पकड में नहीं आ पाए।
जारी है विशेष अभियान
बता दें कि पाली जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के एसपी डा गगनदीप सिंगला के निर्देश पर जिले भर में विशेष अभियान जारी है। इस अभियान के तहत शराब, डोडा-पोस्त, स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। इस प्रकार के तत्वों पर नजर रखी जा रही है।