फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   pali pilgrims pickup accident ramdevra highway 62 15 injured many serious

राजस्थान: रामदेवरा जा रही श्रद्धालुओं की पिकअप बेकाबू होकर पलटी, 15 घायल; नौ की हालत गंभीर

Sat, 05 Sep 2026 04:18 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 05 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

पाली-जोधपुर हाईवे-62 पर लालकी गांव के पास रामदेवरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का एक्सल टूटने से वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें नौ की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
pali pilgrims pickup accident ramdevra highway 62 15 injured many serious
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पाली जिले में शनिवार सुबह सड़क हादसे में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे 15 श्रद्धालु घायल हो गए। पाली-जोधपुर हाईवे-62 पर लालकी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में घायल नौ श्रद्धालुओं की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के शाहपुरा के रहने वाले हैं श्रद्धालु
रोहट थाना प्रभारी पाना चौधरी के अनुसार, मध्यप्रदेश के शाहपुरा क्षेत्र के निवासी पिकअप गाड़ी में सवार होकर जैसलमेर स्थित रामदेवरा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हाईवे-62 पर लालकी के समीप तेज रफ्तार पिकअप का एक्सेल अचानक टूट गया। एक्सेल टूटने से चालक गाड़ी पर संतुलन खो बैठा और पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और मार्ग पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाका सुनकर राहगीर तुरंत सहायता के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचित करने के साथ ही घायलों को वाहन से बाहर निकालने में सहयोग प्रदान किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रोहट थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क किनारे हटवाया और हाईवे पर बाधित यातायात व्यवस्था को बहाल कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव में ओवैसी-बेनीवाल की जुगलबंदी से सियासी हलचल, क्या कांग्रेस के वोट बैंक में लगेगी सेंध?

अस्पताल में घायलों का उपचार
दुर्घटना के बाद सभी 15 घायलों को एंबुलेंस से रोहट के सरकारी अस्पताल भेजा गया। रोहट अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद रामचंद्र (45), गोरधन (50), बाबूलाल (40), राकेश (30), मगूलाल (45), विक्रम (35), अंकित ( 20), मोहनलाल (61) और घीसी देवी (65) को गंभीर अवस्था में जोधपुर रेफर कर दिया। वहीं अमरसिंह (55), हेमंत (23), संदेश (21), सोहनसिंह (55), जगदीश (50) तथा शारदा (50) का इलाज रोहट के ही सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed