{"_id":"678bddd67f0e0f94dd0468c1","slug":"pali-news-what-did-madan-rathod-say-about-keeping-pali-as-a-division-addresses-media-during-public-hearing-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News : पाली को संभाग बनाए रखने के सवाल पर क्या बोले मदन राठौड़, जनसुनवाई के दौरान मीडिया से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News : पाली को संभाग बनाए रखने के सवाल पर क्या बोले मदन राठौड़, जनसुनवाई के दौरान मीडिया से की बातचीत
Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि पाली को दिया गया संभाग का दर्जा वापस लिए जाने के मामले में जब भी उन्हें उचित अवसर मिलेगा, वे सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग अवश्य करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को एक दिन के पाली प्रवास पर आए राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान पाली संभाग का दर्जा रद्द किए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे तो ये चाहेंगे कि उनका पाली संभाग बना रहे, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र की सुविधाओं का ख्याल रहता है। वैसे वे इस निर्णय पर सरकार के साथ हैं, परंतु इसके उपरांत भी जब भी उन्हें उचित अवसर मिलेगा वे इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग अवश्य करेंगे।
विज्ञापन
राठौड़ ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई की और कार्यकर्ताओं सहित आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
जनसुनवाई से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत दिल्ली से वर्चुअली स्वामित्व योजना के तहत पट्टे मय प्रॉपर्टी पार्सल वितरण कर लाभार्थियों के संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। पाली में इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहे, जिन्होंने लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए।
विज्ञापन
जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और उन्हें भूमि स्वामित्व का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एलएन मंत्री भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिले की सभी पंचायत समितियों से 186 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया एवं जिले में कुल 1442 लाभार्थियों को इनका वितरण किया जाएगा।