{"_id":"65fffcf9bb8ae8880f03cedd","slug":"pali-news-private-travels-bus-went-out-of-control-and-overturned-due-to-overtaking-17-including-injured-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: ओवरटेक कर रही निजी ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक समेत 17 घायल, अनहोनी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: ओवरटेक कर रही निजी ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक समेत 17 घायल, अनहोनी टली
Sun, 24 Mar 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:44 PM IST
सार
सूरत से नोखा जा रही एक निजी ट्रेवल्स की बस पाली में ढोला गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार चालक सहित 17 लोग घायल हो गए। इनमें से दो को पाली के बांगड़ अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओवरटेक करने के चक्कर में आज सवेरे सूरत से नोखा जा रही निजी ट्रेवल्स की एक बस ढोला गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से बस में सवार चालक समेत 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो घायलों को इलाज के लिये बांगड़ अस्पताल भेजा गया। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर सूरत से यह निजी ट्रेवल्स की बस नोखा के लिए रवाना हुई, जिसमें करीब 4 दर्जन यात्री सवार थे। पाली जिले में ढोला गांव के निकट पहुंचने पर ट्रक को ओवरटेक के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में बस चालक प्रताप सिंह पुत्र देवीसिंह समेत करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर 4 एम्बुलेंस मौके पहुंचीं और दो घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर अन्य बस से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन