फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Approval of 3.70 crore received for construction of new police station building and drain

Pali News : नवीन थाना भवन और नाला निर्माण को मिली हरी झंडी, 3.70 करोड़ रुपये की लागत से होंगे कार्य

Sat, 07 Dec 2024 03:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 03:56 PM IST
सार

नए पुलिस थाना भवन निर्माण और नाले के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 3.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए पशुपालन, देवस्थान एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों के लिए क्षेत्रवासियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Pali News: Approval of 3.70 crore received for construction of new police station building and drain
मंत्री जोराराम कुमावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तखतगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर पुलिस थाना भवन और नाले के निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी गई है। पशुपालन, देवस्थान एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से राज्य सरकार ने इस निर्माण के लिए 3.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तखतगढ़ पुलिस थाना भवन की स्थिति अत्यधिक जर्जर थी। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और बिपरजॉय चक्रवात के दौरान क्षेत्र में पानी भराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। क्षेत्रवासियों ने बार-बार नए भवन और पानी निकासी के लिए नाले के निर्माण की मांग की थी। अब नए पुलिस थाना भवन के निर्माण और नाले के निर्माण से जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


स्वीकृति जारी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, पार्षद पूनम सिंह परमार, शिवराज सिंह बिठिया, देवाराम चौधरी, दिनेश कुमावत और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्री जोराराम कुमावत का आभार जताया है। अब जल्द ही इन निर्माण कार्यों के शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed