फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News 224 criminals behind bars under Operation Dharpakad 145 police teams raided 489 places

Pali News: ऑपरेशन धरपकड़ के तहत 224 अपराधी सलाखों के पीछे, 145 पुलिस टीमों ने 489 स्थानों पर दी दबिश

Sun, 25 Jun 2023 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 10:52 PM IST
सार

राजस्थान में पाली पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन धरपकड़ के तहत फरार आरोपियों, स्थाई वारंटी, भगौड़ा और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया। इसके तहत 224 अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचे।

विज्ञापन
Pali News 224 criminals behind bars under Operation Dharpakad 145 police teams raided 489 places
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली पुलिस ने ऑपरेशन धरपकड़ के तहत अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में 145 पुलिस टीमों ने 489 स्थानों पर दी दबिश दी। इस बड़े ऑपरेशन में 600 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए और 224 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

विज्ञापन


इस अभियान के तहत रविवार अलसुबह करीब चार बजे से जिले के सभी थानाधिकारियों ने अलग-अलग विशेष टीमों का गठन कर अपराधियों की पहचान कर 145 टीमों ने 489 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान शाम तक कुल 224 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ये हुई कार्रवाई...
पुलिस की टीमों ने दिन भर में न्यायालय से जारी 110 गिरफ्तारी वारंटियों, 14 स्थाई वारंटी, 76 आरोपियों को शांतिभंग में और 24 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के अलावा पुलिस ने 7 हजार 645 लीटर अवैध डीजल, 3 हजार 030 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed