Rajasthan News: ओम माथुर की पोती के विवाह में पाली पहुंचे अमित शाह समेत कई VVIP, यूपी CM योगी के बयान की चर्चा
Pali News: पाली के रणकपुर में ओम माथुर की पोती के विवाह समारोह में अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, भजनलाल शर्मा और कई राज्यों के राज्यपालों व नेताओं का आगमन हुआ। सुरक्षा कड़ी रही, जंगल सफारी और मंदिर दर्शन भी आकर्षण रहे। समारोह पूरी तरह शाही अंदाज में संपन्न हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले के रणकपुर रोड स्थित होटल लाल बाग में सिक्किम के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर की पोती कोमल माथुर का विवाह मोनित के साथ संपन्न होने से पहले ही शनिवार को पूरा क्षेत्र VVIP आगमन से गुलजार रहा। देशभर से आए नेताओं, राज्यपालों और अन्य विशिष्ट मेहमानों ने पहुंचकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और भजनलाल शर्मा पहुंचे आशीर्वाद देने
विवाह समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। योगी आदित्यनाथ का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जब भीड़ की ओर से ‘जिंदाबाद’ के नारे लगे तो योगी ने ‘जय श्रीराम’ कहकर अभिवादन किया।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी विवाह समारोह में उपस्थित रहीं और मेहमानों से मुलाकात करती नजर आईं।
असम के राज्यपाल ने जंगल सफारी का लिया आनंद
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भी समारोह में शामिल होने पाली पहुंचे। उन्होंने रणकपुर के हरे-भरे जंगलों में आयोजित जंगल सफारी का आनंद लिया, जहां तेंदुए और कई पक्षियों को प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिला। इसके बाद उन्होंने रणकपुर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
देशभर के वीवीआईपी मेहमानों का आगमन जारी
विवाह समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राज्यों से आए विशेष मेहमानों ने शिरकत की। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और सोजत सिटी विधायक शोभा चौहान सहित कई नेता होटल लाल बाग पहुंचे। सिक्किम से आए विशेष मेहमानों का रिसॉर्ट में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें- Udaipur: लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की ट्रंप जूनियर की शाही मेहमान नवाजी; इतिहास और संस्कृति के साथ ग्लोबल चर्चा
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन उड़ान पर प्रतिबंध
VVIP मूवमेंट को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त सुरक्षा प्रबंध किए। जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री और एसपी आदर्श सिंधु के नेतृत्व में टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करती रहीं। होटल और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया तथा पूरे इलाके में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।
ओम माथुर का पाली से विशेष जुड़ाव
सिक्किम के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर मूल रूप से पाली जिले के बेडल गांव (फालना) के निवासी हैं, जिसके चलते क्षेत्र में समारोह को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
यह भी पढ़ें- Royal Wedding: उदयपुर में अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन की परफॉरमेंस पर झूमे लोग
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.