फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pakistani migrants says to Tina Dabi dudho nahao puto falo laughingly says even if there is daughter it will w

IAS Tina Dabi: पाक विस्थापितों ने डाबी से कहा- मैडम दूधो नहाओ पूतो फलो, हंसकर बोलीं- बेटी होगी तो भी चलेगी

Thu, 25 May 2023 09:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 May 2023 09:36 AM IST
सार

पिछले दिनों पाक विस्थापितों के अतिक्रमण हटाने के बाद उन्हें मूलसागर में जमीन आवंटित करने के बाद जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी मूलसागर पहुंचीं। जहां पाक विस्थापित महिलाओं ने टीना डाबी को माला पहनाकर दूधो नहाओ, पूतो फलो का आशीर्वाद दिया। इस पर टीना डाबी ने भी हंसते हुए कहा, बेटी होगी तो भी चलेगी। कलेक्टर ने मिठाई खिलाकर पाक विस्थापितों को नए आशियाने की बधाई दी।
 

विज्ञापन
Pakistani migrants says to Tina Dabi dudho nahao puto falo laughingly says even if there is daughter it will w
'मैडम दूधो नहाओ पूतो फलो' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर साहिबा, थों न्याल कर दिया...हे तो हेक ही आशीष देसो थे दूधो नहाओ पूतो फलो। यह उद्गार उन पाक विस्थापित परिवारों की महिलाओं के थे, जिनके आशियाने बनाने के लिए जैसलमेर मुख्यालय से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित मूलसागर गांव की आबादी भूमि से 500 मीटर की हद में जिला प्रशासन की पहल पर यूआईटी ने 40 बीघा जमीन मुहैया करवाई है।

विज्ञापन


बुधवार को जिला कलेक्टर टीना डाबी इस जमीन पर पाक विस्थापित परिवारों के बीच पहुंचीं और वहां पहुंचने पर उनका भावपूर्ण अंदाज में महिलाओं व पुरुषों ने स्वागत किया। कलेक्टर का आभार जताने वालों में विस्थापितों के लिए काम करने वाले प्रमुख संगठन सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदूसिंह सोढ़ा भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खिलाई मिठाई...
कलेक्टर डाबी ने वहां पहुंचते ही सबसे हाल-चाल पूछे और यह भी पूछा कि, इस जगह पर बसाए जाने पर वे कैसा महसूस कर रहे हैं? सभी ने हाथ जोड़ कर उनका शुक्रिया अदा करते हुए खुशी का इजहार किया। विस्थापित परिवारों की महिलाओं के बीच जमीन पर बैठी कलक्टर ने मिठाई मंगवाकर उनका मुंह मीठा करवाया तो एक बुजुर्ग ने पहले उनके हाथ से मिठाई लेकर उन्हें खिलाते हुए आशीर्वाद दिया कि अवश्य उनके बेटा होगा और वे बहुत खुश रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर हंसते हुए कलेक्टर टीना ने कहा कि, बेटी होगी तो भी चलेगी। कलेक्टर का महिलाओं ने अभिनंदन किया। कलेक्टर ने घूंघट से चेहरा ढंके महिलाओं से कहा कि वे चेहरा तो दिखाएं। इस पर अनेक महिलाओं ने बहुत अनौपचारिक अंदाज में उनसे बातें की।

पहले से बेहतर जगह सुकून से रहेंगे पाक विस्थापित हिन्दू परिवार...
जिला कलेक्टर ने कहा कि अमरसागर में कैचमेंट एरिया में और किसी अन्य को आवंटित भूखंड पर काबिज होने से पाकिस्तान से आए विस्थापितों को हटाने की कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायतों पर ही की गई थी। इसके बाद विस्थापितों की मांग पर उनके रहने की तत्काल व्यवस्था करते हुए रैन बसेरे में रहने-खाने की व्यवस्था की गई और हमने वादा किया था कि एक सप्ताह में उनके स्थायी रूप से बसने के लिए जमीन मुहैया करवाई जाएगी। इस बात की खुशी है कि यह वादा तयशुदा समय से पहले पूरा किया गया।

नागरिकता प्राप्त लोगों को जल्द मिलेंगे पट्टे...
मूलसागर में आबादी भूमि से 500 मीटर की परिधि में 40 बीघा जमीन केवल विस्थापितों के लिए आरक्षित की गई है। जहां वे सुकून के साथ रह सकेंगे, उन्हें उजाड़े जाने की कोई चिंता नहीं रहेगी। जिन्हें नागरिकता मिल चुकी है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अपनी जमीन का पट्टा भी ले सकेंगे, जिनके पास अभी नागरिकता नहीं है, उन्हें भी यहां रहने में कोई परेशानी नहीं होगी।


जल्द होगी पानी-बिजली की व्यवस्था...
कलेक्टर टीना डाबी ने पानी-बिजली जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी जल्द करवाने का भरोसा दिलाया। हिंदू सिंह सोढ़ा ने कहा कि जब अमरसागर में कब्जे हटाने की कार्रवाई हुई, तभी से वे जिला कलक्टर के सम्पर्क में थे। उन्होंने एक दिन पहले ही जैसलमेर पहुंच कर सारी व्यवस्थाएं करने के लिए कलेक्टर का आभार जता दिया। मौके पर जेसीबी चलाकर जमीन के समतलीकरण का कार्य बुधवार को भी जारी था। विस्थापित परिवारों के लोगों में विशेषकर महिलाओं व बच्चों के चेहरों पर बसने के लिए नई जमीन मिलने की खुशी झलक रही थी। इस मौके पर यूआईटी सचिव जगदीश सिंह आशिया सहित जिला प्रशासन व यूआईटी के अन्य अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed