फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Owner of Lotus Real Estate Group arrested for fraud of 100 crore in Jaipur

Rajasthan: सौ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में नामी बिल्डर गिरफ्तार, फर्जी हस्ताक्षर से किया घोटाला

Sun, 29 May 2022 04:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 29 May 2022 04:43 PM IST
सार

जयपुर की शिप्रापथ पुलिस ने लोटस रियल स्टेट ग्रुप के मालिक को गिरफ्तार किया है। बिल्डर ने फर्जी तरीके से खातेदारों की जमीन के आवंटन पत्र अपने नाम कर जमीन बेच दी।

विज्ञापन
Owner of Lotus Real Estate Group arrested for fraud of 100 crore in Jaipur
जयपुर में 100 करोड़ की धोखाधड़ी - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के शिप्रापथ थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की भूमि हड़पने के आरोप में नामी बिल्डर और लोटस रियल स्टेट ग्रुप के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने 100 करोड़ से ज्यादा रुपए की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से खातेदारों की जमीन के आवंटन पत्र अपने नाम कर के बेच दिया। इस संबंध में परिवादी धन्नालाल रेगर निवासी मांग्यावास ने शिप्रापथ थाने में 25 फरवरी 2022 को मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि बिल्डर ने अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर खातेदारों की जमीन के आवंटन पत्र भी प्राप्त किए। इसके बाद उन्हें विकसित भूमि बताते हुए बेच दिया। जिसके बाद खातेदारों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन

 

पुलिस ने आरोपी की तरफ से जेडीए में प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों पर मौजूद खातेदारों के हस्ताक्षरों का एफएसएल परीक्षण करवाया। एफएसएल परीक्षण में तमाम हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। जिसके बाद शनिवार को महेश जैन को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed