फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One dies in explosion in Baran doctor used to sell explosives in his house

Baran: झोलाछाप डॉक्टर के घर में विस्फोट से एक की मौत, घर से अवैध हथियार और 17 जिंदा डेटोनेटर मिले

Tue, 19 Apr 2022 11:18 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 19 Apr 2022 11:18 AM IST
सार

डॉक्टर क्लीनिक के आड़ में विस्फोटक सामग्री बेचता था। मामले में बीट प्रभारी और चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। 

विज्ञापन
One dies in explosion in Baran doctor used to sell explosives in his house
बारां में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बारां जिले के देवरी गांव में मकान में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मकान मालिक मुरारीलाल धाकड़ की हादसे में मौत हुई है। हादसे में उसकी पत्नी और मकान में रहने वाली महिला शिक्षिका घायल हो गईं। 

विज्ञापन


सूचना पर बारां जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने प्राथमिक जानकारी देते हुए बताया है कि उक्त व्यक्ति झोलाछाप क्लीनिक चलाता था। इसी की आड़ में वह डेटोनेटर बेचता था। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। हालांकि, एसपी ने पुलिस चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

बीट प्रभारी और चौकी प्रभारी सस्पेंड

घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ते से जांच करवाई गई। डॉग स्क्वायड टीम का भी सहयोग लिया गया है। साथ ही मौके पर एफएसल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस को मकान से दो अवैध देशी कट्टे, एक 12 बोर की बंदूक, जिंदा कारतूस और 17 जिंदा डेटोनेटर मिले है। एसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बीट प्रभारी और चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घायल शाहबाद रेफर

जानकारी के अनुसार देवरी में सोमवार को सुबह छह बजे मुरारीलाल धाकड़ के मकान में अचानक ब्लास्ट होने से मकान ध्वस्त हो गया। मकान में दबने से 50 साल के मुरारी लाल धाकड़ की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी घायल हो गई। जिसको शाहबाद रेफर किया गया है। मकान में किराए से रहने वाली महिला टीचर रुकमणी को हल्की चोटें आई हैं। ब्लास्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed