फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One dead and two injured due to electrocution in Jaisalmer

Jaisalmer: फ्रिज में अचानक उतरा करंट, तीन लोग आए चपेट में, इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम

Sat, 11 Nov 2023 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Nov 2023 02:38 PM IST
सार

Jaisalmer: पोकरण के सांकड़ा के पास स्थित लूणा कल्ला गांव की नाइयों की ढाणी में करंट की चपेट में आने से बहू बेटी व सास झुलस गई। तीनों को पोकरण अस्पताल ले जाया गया। जहां पर बहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सास व बेटी का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
One dead and two injured due to electrocution in Jaisalmer
करंट की चपेट में आने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के लूणा कल्ला ग्राम पंचायत स्थित पदमाराम नाइयों की ढाणी में करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सवाईराम नाई के घर पर बहू लक्ष्मी फ्रिज के पास बैठी थी। इस दौरान अचानक आए हाई वॉल्टेज के कारण फ्रिज के करंट ने लक्ष्मी को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


इस दौरान करंट घर में फैल गया। करंट की चपेट में आने से सास मूमल व बेटी मोनिका झुलस गई। कुछ ही देर बाद सवाईराम घर पहुंचा तो पत्नी, बेटी व मां तीनों ही घायल अवस्था में मिली। इसके बाद तीनों को अस्पताल लेकर गए। जहां पर लक्ष्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मूमल व मोनिका का इलाज चल रहा है

विज्ञापन

पुलिस में डिस्कॉम के खिलाफ दी रिपोर्ट
इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस थाने में डिस्कॉम के खिलाफ रिपोर्ट दी। सवाईराम के चचेरे भाई डूंगरलाल पुत्र शंकरलाल ने घटना के संबंध में पुलिस थाना सांकड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित परिवार को सहायता व न्याय दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed