{"_id":"65983ac0fb3409cbf00ae63d","slug":"obscene-video-of-former-barmer-mla-mevaram-trapped-in-rape-case-goes-viral-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: दुष्कर्म मामले में फंसे पूर्व विधायक मेवाराम के अश्लील वीडियो वायरल, भाजपा ने उठाए सवाल, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: दुष्कर्म मामले में फंसे पूर्व विधायक मेवाराम के अश्लील वीडियो वायरल, भाजपा ने उठाए सवाल, जानें मामला
Fri, 05 Jan 2024 10:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:52 PM IST
सार
दुष्कर्म के मामले में फंसे पूर्व विधायक मेवाराम का कथित सेक्स टेप वायरल होने के बाद हंगाम मच गया है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अपनी शिकायत में किया था वीडियो का जिक्र।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मेवाराम जैन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक बार फिर हाई प्रोफाइल सीडी कांड चर्चा में है। बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कथित सीडी के वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गए। जैन के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और राहुल गांधी के साथ फोटो भी वायरल किए जाते रहे। इसके बाद भाजपा ने वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। हालांकि कांग्रेस की तरफ़ से इस मामले में कोई बयान नहीं आया।
विज्ञापन
बता दें जोधपुर के राजीव नगर थाने में कुछ दिन पहले एक विवाहिता ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि जैन और उसके साथी रामस्वरूप आचार्य ने उसके साथ रेप और 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत की थी। महिला की शिकायत पर मेवाराम जैन और आरपीएस आनंद सिंह राजपुरोहित समेत 9 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महिला ने उस दौरान दो अश्लील वीडियो का भी जिक्र किया था।
विज्ञापन
इसके बाद महिला का मेडिकल करवाया गया था। बयान भी दर्ज किए गए थे। वहीं, मेवाराम जैन ने इस मामले में कोर्ट की शरण ली थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने राहत देते हुए 25 जनवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए भी थे। विधानसभा चुनावों में भी यह मामला ज़ोर शोर से उछाला गया। अब ये वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर से हंगामा खड़ा हो गया है।
विज्ञापन