फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Neighbor thrashes child for stealing in Dholpur

Dholpur: आठ साल के बच्चे के हाथ-पैर बांधकर चिमटे से पीटा, चोरी का आरोप लगा पड़ोसी ने की हैवानियत, मामला दर्ज

Sat, 01 Jul 2023 10:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 01 Jul 2023 10:40 PM IST
सार

धौलपुर आठ वर्षीय गूंगे-बहरे बच्चे को चोरी के आरोप में युवक ने चिमटे पीट। पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Neighbor thrashes child for stealing in Dholpur
बच्चे की पीठ पर चिमटे के निशान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के सनौरा ग्राम पंचायत के गांव कांकरई में एक आठ वर्षीय गूंगे-बहरे बच्चे को पीटने का मामला सामने आया है। बच्चे को चोरी के आरोप में पड़ोसी ने हाथ-पैर बांध कर चिमटे से पीटा। पड़ोसी ने बच्चे की इस कदर पिटाई की, उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान बन गए हैं। पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस थाने पर नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले किरोरीलाल मीणा के पुत्र ने घर में 1700 रुपयों की चोरी करने का आरोप लगाते हुए आठ वर्षीय बालक के दोनों हाथ पैर रस्सी से बांधकर चिमटे से पिटाई कर दी। पड़ोसियों ने बालक के घर जाकर परिजनों को सूचना दी और बालक को आरोपी युवक से छुड़ाया। पीड़ित बच्चे की मां ने गांव के ही रहने वाले आरोपी किरोरी लाल मीणा के पुत्र के खिलाफ एक तहरीर बाड़ी सदर थाने में दी है। 
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़ी सदर थाना एसएचओ धर्मपाल सिंह चौधरी के द्वारा थाने पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक जगदीश सिंह मीणा मय पुलिस जाप्ता के रवाना कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया है। बालक का पिता काम के सिलसिले में पूना में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed