{"_id":"63dd00cc357ea7526071d6f9","slug":"neet-student-died-after-fell-from-sixth-floor-in-kota-hostel-video-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दोस्तों से बात करते समय बिगड़ा बैलेंस, हॉस्टल की छठी मंजिल से गिरे छात्र की मौत, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दोस्तों से बात करते समय बिगड़ा बैलेंस, हॉस्टल की छठी मंजिल से गिरे छात्र की मौत, देखें वीडियो
Fri, 03 Feb 2023 06:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:10 PM IST
सार
20 साल का मृतक इशांशु भट्टाचार्य (20) जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह कोटा के जवाहर नगर इलाके में रेजीडेंसी नाम के हॉस्टल की बिल्डिंग में कराए पर रहता था। गुरुवार रात को बैलेंस बिगड़ने के कारण वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
मृतक इशांशु भट्टाचार्य इसी बिल्डिंग से गिरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे छात्र की छठी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह बालकनी में खड़े होकर चप्पल पहन रहा था, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोटा राजस्थान में छठी मंजिल से फ्लैट की बालकनी की जाली से गिरकर छात्र की मौत, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना. pic.twitter.com/z62eYN831X
— हम लोग We The People (@ajaychauhan41) February 3, 2023
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 20 साल का मृतक इशांशु भट्टाचार्य (20) जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह कोटा के जवाहर नगर इलाके में रेजीडेंसी नाम के हॉस्टल की बिल्डिंग में कराए पर रहता था। उसका कमरा बिल्डिंग की छठी मंजिल पर रहता था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात को इशांशु भट्टाचार्य अपने तीन दोस्तों के साथ कमरे पर बैठा था। कुछ देर बाद चारों बाहर जाने लगे। इशांशु बालकनी में आकर चप्पल पहनने लगा इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह जाली से सीधे नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल इशांशु को उसके दोस्तों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांच मंजिल से गिरने के कारण इशांशु को गंभीर चोटें आईं थी। उसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया था। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्र बैलेंस बिगड़ने के कारण नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक छात्र इशांशु के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
पिछले महीने भी हुआ था हादसा
29 जनवरी को कोटा में इसी तरह की एक और घटना हुई थी। महाराष्ट्र का रहने वाला एक 17 साल का छात्र जेईई मेन की तैयारी कर रहा था। वह हॉस्टल बिल्डिंग की पहली मंजिल से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। छात्रा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।