फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Neemkathana Locks broken for second time in 5 days in Government School Khetri

Neemkathana: खेतड़ी के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 5 दिन में दूसरी बार टूटे ताले, इलाके में दहशत

Mon, 16 Oct 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 03:34 PM IST
सार

नीमकाथाना जिले के खेतड़ी में लगातार चोरी की घटना हो रही है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पांच दिन में दूसरी बार स्कूल के ताले टूटे हैं।

विज्ञापन
Neemkathana Locks broken for second time in 5 days in Government School Khetri
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेतड़ी के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के आठ कमरों सहित 10 ताले तोड़कर चोरी की। चोर विद्यालय में रखा सामान चुराकर ले गए।

विज्ञापन


प्रधानाचार्या मंजू सैनी ने बताया कि मुख्य द्वार सहित आठ कमरों के ताले टूटे हुए हैं तथा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। जांच करने पर पता चला की अज्ञात चोर विद्यालय में लगी एक सिंगल फेस की एक मोटर और तांबे की एक घंटी चुरा ले गए। इससे पूर्व भी नौ अक्तूबर की रात में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के मिड-डे-मील कक्ष का ताला तोड़कर उसमें से एक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए थे। इसकी सूचना पुलिस थाना खेतड़ी  में दे दी गई है। सूचना पर उप निरीक्षक बनवारीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यालय में आकर मौका निरीक्षण किया।
विज्ञापन


लगातार चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके में भी दहशत है और स्थानीय लोगों ने अब पुलिस से भी मांग की है कि जल्द से जल्द इन चोरों की गिरफ्तारी की जाए, जिससे वे राहत की सांस ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed