{"_id":"641590b9155713a45d0471c3","slug":"nandishalas-and-gaushalas-will-get-12-months-grant-in-rajasthan-cm-ashok-gehlot-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नंदीशालाओं को अब 12 महीने का अनुदान मिलेगा, 21.13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नंदीशालाओं को अब 12 महीने का अनुदान मिलेगा, 21.13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान
Sat, 18 Mar 2023 03:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Mar 2023 03:51 PM IST
सार
राजस्थान में स्थापित नंदीशालाओं को अब 9 महीने की जगह पूरे वर्ष (12 माह) का अनुदान दिया जाएगा। साथ ही गौशालाओं में अपाहिज और अंधे गौवंश के लिए भी भरण पोषण अनुदान 12 माह दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 21.13 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को स्वीकृति दी है। नंदीशालाओं को बड़े गौवंश के लिए 40 रुपए और छोटे गौवंश के लिए 20 रुपए प्रतिदिन की दर से 270 दिवस के स्थान पर वर्षभर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार गौशालाओं और नंदीशालाओं को वर्ष 2023-24 के लिए 21.13 करोड़ रुपए का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
1100 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय प्रावधान
ग्रामीणों को आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओं का समाधान करने और इनसे फसलों को होने वाले नुकसान से निजात दिलाने के उद्देश्य से नंदीशालाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में गौशालाओं और नंदीशालाओं के लिए 1100 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय प्रावधान किया गया था। इन नंदीशालाओं में अपाहिज और अंधे गौवंश के लिए अनुदान समय में वृद्धि के संबंध में घोषणा की गई थी।