{"_id":"67cfbad4a816da92190d48b6","slug":"nagaur-news-sleeper-bus-overturns-after-colliding-with-trailer-three-students-killed-two-seriously-injured-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: ट्रेलर से टकराने के बाद पलटी स्लीपर बस, हादसे में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: ट्रेलर से टकराने के बाद पलटी स्लीपर बस, हादसे में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल
Tue, 11 Mar 2025 09:55 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 11 Mar 2025 09:55 AM IST
सार
आज सवेरे डेह गांव के पास एक स्लीपर बस ट्रेलर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य हादसे में बारानी गांव के पास कल देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
नागौर के सरपालिया थाना क्षेत्र के डेह गांव के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चंडीगढ़ से जोधपुर जा रही विजय स्लीपर बस की ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सरपालिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, वहीं मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
बस में 30 से अधिक कॉलेज के विद्यार्थी सवार थे, जिनमें से चार-पांच अन्य यात्री भी मौजूद थे। हादसे में जान गंवाने वालों में आरुषि गुप्ता, हर्षि गुप्ता और ओरव मंडा शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और जाम को खुलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
इधर सदर थाना क्षेत्र के बारानी गांव के पास कल देर रात सड़क हादसे में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 30 वर्षीय सुशीला जाट, 25 वर्षीय मेहराम जाट और 32 वर्षीय महेंद्र (पुत्र डालूराम जाट) की मौत हो गई और महेंद्र (पुत्र नैनाराम) और दिनेश (पुत्र मांगीलाल) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन