{"_id":"6993e8d937c79b97b30c26df","slug":"bjp-leader-threatened-for-the-third-time-in-a-row-kuchaman-to-remain-closed-today-nagaur-news-c-1-1-noi1346-3961015-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Didwana News: भाजपा नेता को गैंगस्टर के नाम से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सुरक्षा के बावजूद दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Didwana News: भाजपा नेता को गैंगस्टर के नाम से मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस सुरक्षा के बावजूद दहशत
Tue, 17 Feb 2026 10:50 AM IST
नागौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
Published by: नागौर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:50 AM IST
सार
जिले में भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को कुख्यात गैंगस्टर के नाम से लगातार मिल रही धमकियों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सुरक्षा के बावजूद आए ताजा ऑडियो मैसेज से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
भाजपा नेता विजय पलाड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीडवाना-कुचामन जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। भाजपा नेता और पलाड़ा सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह पलाड़ा को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े वीरेंद्र चारण के नाम से लगातार धमकी भरे ऑडियो संदेश मिल रहे हैं। पुलिस सुरक्षा मिलने के बावजूद अपराधियों की खुली चुनौती से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पलाड़ा को एक और धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला। ऑडियो में कथित रूप से कहा गया कि जो हाल रमेश रुलानिया का हुआ था, वही तेरा होगा… दो-चार दिन की देरी हो सकती है, लेकिन तुझे कहीं भी मार देंगे।
विज्ञापन
यह तीसरी बार है जब इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले 13 फरवरी को पहला ऑडियो संदेश आया था, जिसे लेकर पलाड़ा ने 14 फरवरी को देखकर कुचामन थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसी रात दो और धमकी भरे संदेश मिले, जिनमें राजू ठेठ, गोगामेड़ी और रमेश रुलानिया जैसा अंजाम देने की चेतावनी दी गई थी। शुरुआती संदेश में कथित रूप से गैंग के लिए आर्थिक सहयोग की मांग भी की गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur Airport: जयपुर एयरपोर्ट पर आवारा कुत्ते के हमले पर मानवाधिकार आयोग सख्त; नोटिस जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडवाना एसपी के निर्देश पर पलाड़ा की सुरक्षा में दो सशस्त्र गार्ड तैनात किए गए हैं। पुलिस ने साइबर टीम को सक्रिय किया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। हालांकि, सुरक्षा के बावजूद नई धमकी मिलने से स्थानीय लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
धमकी में जिस रमेश रुलानिया का जिक्र किया गया, वे कुचामन के एक कारोबारी थे, जिनकी अक्टूबर 2025 में जिम में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी कथित रूप से रोहित गोदारा गैंग और वीरेंद्र चारण ने ली थी। पुलिस ने उस मामले में कई गिरफ्तारियां की थीं, लेकिन गैंग की गतिविधियां पूरी तरह थमी नहीं हैं।
कुचामन बंद का आह्वान
लगातार मिल रही धमकियों और पुलिस की कथित सुस्ती के विरोध में स्थानीय व्यापारिक संगठनों और सर्वसमाज ने आज कुचामन बंद का आह्वान किया है। व्यापारिक महासंघ ने सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखने और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
लगातार आ रहे ऑडियो संदेशों और विदेशी नंबरों से कॉल की आशंका ने साइबर अपराध की चुनौती भी बढ़ा दी है। भाजपा नेता होने के बावजूद पलाड़ा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन के लिए यह कानून-व्यवस्था की बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और साइबर माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन