फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur : Younger one did love marriage and elder brother got punished, angry in-laws beat him and cut the nose

Nagaur : छोटे ने किया प्रेम विवाह और बड़े भाई को मिली सजा, गुस्साए ससुराल वालों ने मारपीट करके नाक काटी

Sun, 19 May 2024 09:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 19 May 2024 09:01 AM IST
सार

लव मैरिज से नाराज लड़की वालों ने मौका मिलते ही लड़के के बड़े भाई का अपहरण कर उसके साथ जमकर मारपीट की और बाद में चाकू से उसकी नाक काट दी। घायल बड़े भाई को अब इलाज के लिए जोधपुर रैफर किया गया है।

विज्ञापन
Nagaur : Younger one did love marriage and elder brother got punished, angry in-laws beat him and cut the nose
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेटी की लव मैरिज से नाराज परिवार वालों ने लड़के के बड़े भाई का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करके पहले तो उसके हाथ-पैर तोड़ दिए फिर चाकू से उसकी नाक काट दी। मामला सदर थाना क्षेत्र के चिमरनी गांव का है। फिलहाल घायल युवक को जोधपुर में इलाज के लिए रैफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चिमरनी गांव का महेंद्र कुछ महीने पहले गांव की लड़की को लेकर भाग गया था, इसी बात से लड़की वाले नाराज थे और उन्होंने मौका मिलते ही लड़के के बड़े भाई का अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की। सदर सीआई अजय कुमार के अनुसार भेड़ गांव में लहूलुहान हालत में एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। युवक गंभीर रूप से जख्मी हालत में था और उसकी नाक पर धारदार हथियार से गहरी चोट लगी थी। लहुलूहान हालत में युवक को नागौर अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे इलाज के लिए जोधपुर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजेंद्र कुमार (26) खींवसर इलाके के बलाया गांव का रहने वाला है और बस में कंडक्टर की नौकरी करता है। उसके छोटे भाई महेंद्र (23) ने गांव ढींगसरा की रहने वाली लड़की से शादी कर ली, इसके बाद वह पत्नी के साथ बलाया गांव में रहने लगा था। लड़की के घरवालों ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन लड़की ने महेंद्र के साथ रहने की इच्छा जाहिर की तो पुलिस ने गुमशुदगी केस को खारिज कर दिया। इसी बात से नाराज लड़की के परिवार वालों ने रंजिश पाल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घसीटकर बस से उतारा 

कल जब विजेंद्र बलाया से नागौर जा रही बस में कंडक्टरी कर रहा था तो लड़की भाइयों और अन्य लोगों ने बस के आगे कार अड़ाकर उसे बस से जबरन नीचे उतारा और उसे कार में डालकर ले गए। बस के ड्राइवर ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवाकर युवक की तलाश की। इसी दौरान विजेंद्र के भेड़ गांव के आसपास होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे वहां से लहुलूहान हालत में उठाकर अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed