{"_id":"66f03fe60acf5e6cd108a65b","slug":"nagaur-news-congress-protest-against-bittu-s-comment-on-rahul-gandhi-condemnation-resolution-passed-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News : राहुल गांधी को लेकर बिट्टू की टिप्पणी के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी, निंदा प्रस्ताव पारित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News : राहुल गांधी को लेकर बिट्टू की टिप्पणी के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी, निंदा प्रस्ताव पारित किया
Sun, 22 Sep 2024 09:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:33 PM IST
सार
केंद्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रवनीत सिंह बिट्टू की टिप्पणी के विरोध में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के लिए बयानबाजी करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सरकार के मंत्रियों एवं नेताओं ने जो हिंसक बयान दिए हैं, उन बयानों के बाद राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर पूरे राजस्थान में कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है, इसी कड़ी में आज नागौर जिला मुख्यालय पर भी धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नागौर के गांधी चौक में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर अब कांग्रेस पार्टी मैदान में उतर गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नागौर के गांधी चौक में धरना प्रदर्शन किया। सबसे पहले कांग्रेसी नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरेंद्र मिर्धा ने धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी लोगों के दुख दर्द बांट रहे हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों में भाजपा सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है इसलिए गांधी परिवार पर टिप्पणी कर माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा सरकार केवल भजन मंडली की सरकार है, जबकि कांग्रेस एक विचारधारा है।
विज्ञापन