{"_id":"661f578aeff8ab50020e3c23","slug":"nagaur-news-ashok-gehlot-will-reach-nagaur-on-the-last-day-of-campaign-will-appeal-to-vote-for-hanuman-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नागौर पहुंचेंगे अशोक गहलोत, हनुमान के पक्ष में करेंगे मतदान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नागौर पहुंचेंगे अशोक गहलोत, हनुमान के पक्ष में करेंगे मतदान की अपील
Wed, 17 Apr 2024 10:31 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:31 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज इंडी गठबंधन प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के समर्थन में सभा को संबोधित नागौर पहुंच रहे हैं। वे यहां मानासर स्थित पशु प्रदर्शनी स्थल पर सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व सीएम अशोक गहलोत जैसलमेर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद जयपुर होते हुए दोपहर एक बजे रालोपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के समर्थन में सभा को संबोधित करने नागौर आएंगे। उनके साथ बीकानेर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल के भी नागौर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के साथ गठबंधन कर हनुमान बेनीवाल को भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा के सामने मैदान में उतार दिया। आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन भी है।
विज्ञापन
ज्योति मिर्धा के समर्थन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दो बार यहां सभाएं कर चुके हैं। वहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी परबतसर में अपना दम भर चुकी हैं लेकिन इंडी गठबंधन प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के समर्थन में कोई कांग्रेस पार्टी से कोई भी राष्ट्रीय स्तर के नेता यहां नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में आज राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नागौर के मानासर स्थित पशु प्रदर्शनी स्थल पर इंडी गठबंधन प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन