{"_id":"669c84f01da8ea601a0bc8e6","slug":"nagaur-bribe-demanded-to-convert-single-phase-into-three-phase-first-grade-technical-assistant-arrested-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur : सिंगल फेज को थ्री फेज में बदलने के लिए मांगी घूस, प्रथम ग्रेड के तकनीकी सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur : सिंगल फेज को थ्री फेज में बदलने के लिए मांगी घूस, प्रथम ग्रेड के तकनीकी सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार
Sun, 21 Jul 2024 09:18 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 09:18 AM IST
सार
नागौर के कुचेरा में सिंगल फेस की विद्युत लाइन को थ्री फेस में बदलने के लिए विभाग के प्रथम ग्रेड के तकनीकी सहायक ने 30 हजार रुपयों की मांग की। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी को 20 हजार की घूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
लाल घेरे में घूसखोर तकनीकी सहायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के कुचेरा में आज एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए विद्युत विभाग के तकनीकी सहायक ग्रेड प्रथम को 20 हजार रुपये की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी ने अपने ही घर पर वेल्डिंग की दुकान के लिए सिंगल फेस को थ्री फेस लाइट कनेक्शन में कन्वर्ट करवाने के लिए फाइल तैयार करवाई थी लेकिन विद्युत विभाग के तकनीकी सहायक ग्रेड प्रथम ने बार-बार चक्कर कटवाने के बाद रिश्वत की मांग कर दी।
विज्ञापन
18 जुलाई को परिवादी ने नागौर एसीबी में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी टीम ने कुचेरा के विद्युत विभाग के सहायक तकनीकी ग्रेड प्रथम जयप्रकाश को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
परिवादी रामगोपाल ने बताया कि उसकी अपने ही घर में वेल्डिंग की दुकान है, जिसमें वेल्डिंग मशीन का कार्य करने हेतु सिंगल फेस से थ्री फेस करवाने के लिए उसने तकनीकी सहायक से बात की थी, जिस पर तकनीकी सहायक जयप्रकाश ने 30 हजार रुपये की राशि की मांग की। इसके बाद परिवादी ने परेशान होकर एसीबी नागौर का दरवाजा खटखटाया। एसीबी टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कर 20 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसीबी, नागौर पुलिस निरीक्षक तेजाराम ने बताया कि विद्युत विभाग के तकनीकी सहायक जयप्रकाश को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में कुचेरा जीएसएस के पास ही रहता है। आरोपी ने परिवादी से सिंगल फेस से थ्री फेस कनेक्शन करवाने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की थी।