फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   My son has been falsely implicated

ISIS एजेंट के पिता ने कहा, 'मेरे बेटे को गलत फंसाया गया है'

Mon, 21 Dec 2015 08:44 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
My son has been falsely implicated

जयपुर से दस दिन पहले आईएसआईएस के एजेंट के रूप में पकडे मोहम्मद सिराजुद्दीन के पिता मोहम्मद  सरवर  का कहना है कि उनके बेटे को इस मामले में गलत फंसाया गया हैं। वह वतन परस्त आदमी है और जिस तरह उसे इस मामले में फंसाया गया है, उससे उनका परिवार सदमे में है।

विज्ञापन


उनकी ओर से सोमवार को कोर्ट में सिराज की रिहाई के लिए याचिका दायर की जाएगी। जयपुर में जमाते इस्लामी हिंद और कुछ मानवाधिकार संगठन भी सिराज के समर्थन में आ गए है और उन्होंने एटीएस की गिरफ्तारी को पूरी तरह गलत बताया है।
विज्ञापन


सिराज की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता रविवार को पहली बार मीडिया के समक्ष आए। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि वे सिराज से शनिवार को करीब आधा घंटे मिले हैं और उसने बातचीत में साफ कहा है कि वह पूरी तरह निर्दोष है और उसका आईएसआईएस से कोई सम्बन्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है ISIS से कोई संबंध

My son has been falsely implicated

मोहम्म्द सरवर ने कहा कि ऐसा कोई अपराध नही किया है जो देश के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि सिराज पढा लिखा है और इस्लाम की तरफ उसका झुकाव है और शायद इसी की सजा उसे मिली है। उसने इंटरनेट पर इस्लाम को ले कर लिखा है, लेकिन उसका आईएसआईएस से कोई सम्बन्ध नहीं है।

सरवर ने कहा कि सोमवार को सिराज की कोर्ट में पेशी है और उनकी ओर से उसकी रिहाई के लिए याचिका पेश की जाएगी। उनके वकील का कहना है कि सिराज की एफआईआर के आधार पर तो कोई केस बनता ही नहीं है।

सिर्फ सोशल मीडिया पर चैटिंग से किसी को ऐसे आरोप में नहीं फंसाया जा सकता है। ऐसे में कल कोर्ट में केस खत्म करने की अपील के साथ ही हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की जाएगी।

ये देश को इस्लाम मुक्त बनाना चाहते हैं

My son has been falsely implicated

जमाते इस्लामी हिन्द के राष्ट्रीय मंत्री मोहम्मद सलीम इंजीनियर का आरोप है कि हम आईएसआईएस के खिलाफ है, लेकिन हो यह रहा हे कि जो मुस्लिम उंचे पद पर है ओैर इस्लाम में झुकाव रखते हैं, उन्हें दहशतगर्द बता दिया जाता है।

उन्होंने पुलिस और जांच एजेंसियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का दावा करने वाले देश को इस्लाम मुक्त बनाना चाहते हैं।

उन्होने कहा कि अभी सिर्फ जांच चल रही है, जबकि एटीएस ने मीडिया सिराज को एजेंट घोषित कर दिया जो पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed