{"_id":"634ffa3ba2fe3036711fcf24","slug":"muslim-youth-kidnapped-girl-in-sawai-madhopur-mp-kironi-lal-meena","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: समुदाय विशेष के युवक ने किया युवती का अपहरण, परिजनों के साथ धरने पर बैठे सांसद, तब सक्रिय हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: समुदाय विशेष के युवक ने किया युवती का अपहरण, परिजनों के साथ धरने पर बैठे सांसद, तब सक्रिय हुई पुलिस
Thu, 20 Oct 2022 12:12 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:12 AM IST
सार
सांसद मीणा ने कहा कि जिले में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। इस दौरान सांसद के साथ मौजूद लोगों ने लव जेहाद बंद करो जैसे नारे भी लगाए। राहत की बात यह रही कि पुलिस ने पांच घंटे बाद युवती को दस्तयाब कर लिया।
विज्ञापन
थाने के बाहर धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में समुदाय विशेष के युवक द्वारा युवती के अपहरण के बाद हंगामा हो गया। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज नहीं होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस सक्रिय हुई। करीब पांच घंटे की मशक्त के बाद युवती को दस्तयाब कर लिया गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार सुबह समुदाय विशेष के युवक ने जिले की एक कॉलोनी में रहने वाली लड़की का अपहरण कर लिया। युवती के परिजन अपहरण का केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इसकी जानकारी लगने पर राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ी मीणा भी महिला थाने पहुंच गए। जिसके बाद वह परिजनों और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान सांसद मीणा ने कहा कि जिले में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। इस दौरान सांसद के साथ मौजूद लोगों ने लव जेहाद बंद करो जैसे नारे भी लगाए। सांसद के धरने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती के परिजनों व सांसद से बात की, लेकिन वह युवती को जल्द से जल्द वापस लाने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
आला अधिकारियों ने कोतवाली थाना अधिकारी चंचल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसने युवती की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने युवती को डिटेन किया। जिसके बाद सांसद, परिजन और ग्रामीणों ने धरना खत्म किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार सुबह युवती अपनी मां के साथ घर के बाहर खड़ी हुई थी। इस दौरान बदमाश परवेज अपने साथियों के साथ कार से आया और युवती और उसकी मां पर गन तान दी। जिसके बाद वह युवती को कार से अगवा कर अपने साथ ले गया। शोर सुनकर बाहर आए लोगों ने बदमाशों की कार का पीछा, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गए।