फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder accused arrested in Jaipur for extortion at gunpoint

Rajasthan: जयपुर में हथियार दिखाकर अवैध वसूली करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल के साथियों से दिलवाता था धमकी

Sat, 08 Aug 2026 07:05 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 07:05 PM IST
सार

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने हथियार के बल पर व्यापारियों और सटोरियों से अवैध वसूली करने वाले आशीष सिंह उर्फ अक्षय सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय यादव हत्याकांड में करीब दो साल जेल में रह चुका है। पुलिस के अनुसार जमानत पर बाहर आने के बाद उसने सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों को धमकाकर वसूली शुरू कर दी थी।
 

विज्ञापन
Murder accused arrested in Jaipur for extortion at gunpoint
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने हथियार दिखाकर व्यापारियों और सटोरियों से अवैध वसूली करने वाले एक बदमाश को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष सिंह उर्फ अक्षय सिंह है। 31 वर्षीय आरोपी मूल रूप से जोबनेर के डयोढ़ी कोठी गांव का निवासी है और वर्तमान में झोटवाड़ा की निवारू सड़क पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है।
विज्ञापन


एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली थी बदमाश की लोकेशन
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स काफी समय से आरोपी आशीष सिंह की तलाश कर रही थी। टास्क फोर्स के हेड कांस्टेबल होशियार सिंह को आरोपी की गतिविधियों और ठिकाने के बारे में सटीक सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर झोटवाड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात तुरंत दबिश दी। पुलिस दल ने मौके पर घेराबंदी कर हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जेल में बने अपराधियों से संपर्क, बाहर आते ही शुरू की वसूली
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पूर्व में चर्चित अजय यादव हत्याकांड में शामिल रहा है। वह इस मामले में करीब दो साल तक जेल में बंद था। जेल में रहने के दौरान उसके संबंध कई अन्य अपराधियों से हो गए थे। जमानत पर बाहर आने के बाद कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उसने सट्टा लाइन में कदम रखा और सटोरियों को डरा-धमकाकर वसूली करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोटा में बालकनी से गिरी डेढ़ साल की मासूम, 48 घंटे जिंदगी से जूझने के बाद मौत

40 हजार में खरीदी देसी पिस्टल, कारोबारियों को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार बड़ी रकम वसूलने की नीयत से आरोपी ने झालाना डूंगरी निवासी मोहित से 40 हजार रुपये में एक अवैध देसी पिस्टल खरीदी थी। इसके अलावा वह जेल में बंद अपने साथी बदमाशों के जरिए भी कारोबारियों और सटोरियों को फोन करवाकर लगातार धमकियां दिलवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed