फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Municipal Board General Secretary Jigar Acharya expelled from responsibility and membership of BJYM Party

Sirohi: भाजयुमो की बड़ी कार्रवाई; नगर मंडल महामंत्री जीगर आचार्य पार्टी के दायित्व एवं सदस्यता से निष्कासित

Mon, 16 Oct 2023 02:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 16 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

संगठन ने कहा कि मौखिक रूप से समझाने के बावजूद रविवार को भी अनुचित गतिविधियों में शामिल हुए। जीगर आचार्य का यह कृत्य पार्टी के अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
Municipal Board General Secretary Jigar Acharya expelled from responsibility and membership of BJYM Party
पुतला लेकर विरोध करते कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही आबूरोड भाजयुमो नगर मंडल महामंत्री जीगर आचार्य को जिलाध्यक्ष का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। जिला संगठन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी के दायित्व एवं सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


आबूरोड भाजयुमो नगर मंडल महामंत्री जीगर आचार्य के निष्कासन की कारवाई संगठन जिला महामंत्री गणपत सिंह निंबोड़ा एवं अनिल प्रजापत द्वारा की गई है। बताया गया है कि जीगर आचार्य पिछले लंबे समय से भाजयुमो सिरोही के लिए अपमानजनक एवं अनुचित टिप्पणियां कर रहे थे। उनकी गतिविधियां भी पार्टी विरोधी रही हैं। इसके बारे में उनको मौखिक रूप से समझाने के बावजूद रविवार को भी अनुचित गतिविधियों में शामिल हुए। जीगर आचार्य का यह कृत्य पार्टी के अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अतः उन्हें भाजपा युवा मोर्चा के दायित्व व सदस्यता से निष्कासित करने की कारवाई की गई है।
विज्ञापन


भाजयुमो नगर मंडल महामंत्री ने जिलाध्यक्ष पर लगाए थे गंभीर आरोप
गौरतलब है कि आबूरोड भाजयुमो नगर मंडल महामंत्री जीगर बीते कई दिनों से संगठन जिलाध्यक्ष गोपाल माली पर नए पदाधिकारियों को बनाने में जातिवाद को बढ़ावा देने एवं आकाश माली सहित पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित कई लोगों को नए दायित्व सौपने सहित विभिन्न प्रकार के गंभीर आरोप लगाते हुए आबूरोड के सांतपुर क्षेत्र स्थित परशुराम चौक पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया था। इस दौरान आगामी एक हफ्ते में आकाश माली को नहीं हटाने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed