Rajasthan: सांसद बेनीवाल ने मेवाड़ में BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों कंपनियों के मुनीम बने हुए हैं
बेनीवाल ने कहा कि आज मेवाड़ क्षेत्र की सीमेंट कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। क्योंकि यहां की भाजपा और कांग्रेस के नेता सीमेंट कंपनियों के मुनीम बने हुए हैं। आरएलपी विधानसभा से लेकर लोकसभा तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मेवाड़ दौरे पर हैं। सांसद ने चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में झांतला माता प्रांगण में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।
अपने संबोधन में बेनीवाल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी और कहा की आरएलपी प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है।
यह है पूरा मामला
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई में मेवाड़ को भी अब मजबूती के साथ खड़ा होना पड़ेगा। बेनीवाल ने कहा कि आज मेवाड़ क्षेत्र की सीमेंट कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। क्योंकि यहां की भाजपा और कांग्रेस के नेता सीमेंट कंपनियों के मुनीम बने हुए हैं। सांसद बेनीवाल ने कहा की आरएलपी विधानसभा से लेकर लोकसभा तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। तहसील, थाने और कचहरी में जब कोई बुजुर्ग आदमी जाए, तो वहां का अधिकारी बुजुर्ग का सम्मान करें, हम ऐसी व्यवस्था हम चाहते हैं।