फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mother-son killed in bus and car collision in Sridungargarh

Bikaner: श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक को ओवरटेक करने में बस से टकराई कार, मां-बेटे की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

Fri, 03 Feb 2023 12:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Feb 2023 12:17 PM IST
सार

श्रीडूंगरगढ़ के पास कीतासर में बीकानेर-जयपुर मार्ग पर कार और सवारी बस की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई। घायल पत्नी और बच्चों का पीबीएम बीकानेर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Mother-son killed in bus and car collision in Sridungargarh
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : social media

विस्तार

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 11 पर गुरुवार शाम ट्रक को ओवरटेक करने में बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे हैं। घायलों का पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार हादसे में आमने-सामने की टक्कर में कार का अगला हिस्सा बस के नीचे फंस गया। हादसे में कार चालक वीरेन्द्र हुड्डा और उसकी मां परमेश्वरी देवी की मौके पर मौत हो गई। वीरेन्द्र की पत्नी सरस्वती देवी एवं बेटे हितेश और बेटी हिमांशी घायल हुए हैं। घायलों में हितेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सरस्वती यहां एक सरकारी स्कूल में टीचर है। हादसे में वीरेंद्र कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस हवलदार भगवाराम और हवासिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को पहले श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पीबीएम बीकानेर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मां और बेटा बैठे थे आगे
जानकारी के अनुसार मृतक वीरेन्द्र की पत्नी सरस्वती देवी रानासर गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। यह लोग परिवार के साथ अपने गांव झुंझुनूं के मंडावा के जिनवा लौट रहे थे। इसी दरम्यान यह हादसा हो गया।  वीरेन्द्र हुड्डा और उसकी मां परमेश्वरी देवी दोनों आगे बैठे थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और दो बच्चे पीछे बैठे थे, जो गंभीर रूप से घायल हैं। चालक वीरेन्द्र और उसकी मां परमेश्वरी देवी के शव को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकालने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed