फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mother of eight children absconding with boyfriend of 58 years in Bharatpur

Rajasthan: आठ बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी, कहा- उसी के साथ रहना है, कोर्ट ने दी अनुमति  

Sun, 01 May 2022 04:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 01 May 2022 04:27 PM IST
सार

राजस्थान में आठ बच्चों की मां चार बच्चे के पिता के साथ भाग गई। महिला के पति ने थाने में पत्नी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी।  

विज्ञापन
Mother of eight children absconding with boyfriend of 58 years in Bharatpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में आठ बच्चों की मां चार बच्चे के पिता के साथ भाग गई। महिला के पति ने थाने में पत्नी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर अदालत में पेश किया। इस दौरान महिला ने अदालत को बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद कोर्ट ने भी दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी।    

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला भरतपुर के कामां थाना इलाके का है। निमला गांव में रहने वाले फकरू ने एक केस दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को साहुन (58) अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी साहुनी (45) को अगवा कर ले गया है। इसकी शिकायत उसने गांव के पंचों से भी की। पंचायत में आरोपी साहुन ने कहा कि वह 23 अप्रैल को सोहुनी को लौटा देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद दोबारा पंचायत बैठी और साहुन ने सोहुनी को लौटाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


24 अप्रैल को महिला के पति ने कैथवाड़ा थाने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को महिला साहुनी और उसके प्रेमी साहुन को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान महिला के पति और उसकी मां ने उसे समझाया और घर चलने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। कोर्ट में भी महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद अदालत ने उसे प्रेमी के साथ रहने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फकरू और साहुनी के 14 बच्चे थे, लेकिन छह की मौत हो गई। अब दोनों के आठ बच्चे हैं, इनमें से तीन की शादी हो चुकी है और वह भी पिता बन चुके हैं। उधर, साहुन के चार बच्चे हैं। उसकी पत्नी भी उसी के साथ रहती है। हैरानी की बात तो यह कि उसे अपने पति की प्रेमिका से कोई समस्या नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed