{"_id":"630745babd5b8a56ac7a5516","slug":"mother-and-son-murder-in-udaipur-police-detained-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: घर में सो रही महिला को कुल्हाड़ी से काटा, खेत पर जाकर की बेटे की हत्या, पड़ोसी ने की खौफनाक वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: घर में सो रही महिला को कुल्हाड़ी से काटा, खेत पर जाकर की बेटे की हत्या, पड़ोसी ने की खौफनाक वारदात
Thu, 25 Aug 2022 10:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:55 PM IST
सार
अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने सनक के चलते वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में पड़ोसी युवक ने गुरुवार को मां-बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने सनक के चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के लसाड़िया थाना इलाके के टटाकिया गांव से दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह केसरी बाई और उसका बेटा लोगरलाल घर के आंगन में सो रहे थे। सुबह छह बजे के करीब लोगरलाल अपने खेत पर चला गया। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला मेघराज घर आया और फिर कुल्हाड़ी से बार कर केसरी बाई की हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी खेत पर काम कर रहे केसरी बाई के बेटे लोगरलाल के पास पहुंचा और उस पर भी हमला कर दिया। आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से तब तक वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इधर, दोहरे हत्याकांड की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी भेजा। वहीं केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरसात में ले लिया है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने सनक में वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन