फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   most of corrupt come from backward classes says ashis nandy

'देश में भ्रष्टाचार के लिए पिछड़े और दलित जिम्मेदार'

Sat, 26 Jan 2013 04:28 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 26 Jan 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
most of corrupt come from backward classes says ashis nandy

समाजशास्त्री और लेखक आशीष नंदी ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए सीधे तौर पर पिछड़े वर्ग को जिम्मेदार बताया है। उनके इस बयान से जयपुर साहित्य सम्मेलन एक बार फिर विवादों में आ गया है। विवाद को देखते हुए सम्मेलन स्थल की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन


सीएसडीएस के निदेशक और मशहूर फिल्मकार प्रीतीश नंदी के भाई आशीष नंदी ने साहित्य सम्मेलन के एक कार्यक्रम में शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ साथ, अनुसूचित जाति और जनजाति जिम्मेदार हैं। उन्होंने इसके लिए पश्चिम बंगाल का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्ट लोग इन्हीं वर्ग से आते हैं।
विज्ञापन


इस विवादास्पद बयान को लेकर मीणा और जाट जातियों के कुछ संगठन बेहद नाराज नजर हो गए हैं। मीणा महासभा और जाट महासभा ने जयपुर साहित्य सम्मेलन से नंदी को बाहर करने की मांग की है। इतना ही नहीं, मीणा महासभा ने नंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदी के बयान की साहित्य और राजनीति जगत में काफी आलोचना हो रही है। जयपुर साहित्य सम्मेलन के आयोजक संजोय रॉय का कहना है कि भ्रष्टाचार का किसी जाति-सुमदाय से कोई संबंध नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed