फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Monu Manesar told conspiracy to burn two youths of Bharatpur

Rajasthan: दो युवकों को जलाने के मामले में बोले मोनू मानेसर- बजरंग दल ऐसे काम नहीं करती, हमें फंसाया जा रहा

Fri, 17 Feb 2023 10:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 Feb 2023 10:45 AM IST
सार

भरतपुर के दो युवकों का बोलेरो में अपहरण कर हरियाणा ले जाकर जिंदा जलाने के मामले में आरोपी हरियाणा के बजरंग दल कार्यकर्ता मोनू मानेसर का बयान सामने आया है। ट्विटर से जारी वीडियो में उसने खुद पर और बजरंग दल पर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
Monu Manesar told conspiracy to burn two youths of Bharatpur
हरियाणा के बजरंग दल कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो में हरियाणा के बजरंग दल कार्यकर्ता मोनू मानेसर ने घटना की निंदा की है। उसने कहा कि घटना से हमारा कोई लेना देना नहीं है। मोनू मानेसर ने कहा है कि जो आरोप हम पर लगाए गए हैं वो पूरी तरह निराधार हैं। जहां घटना हुई है, वहां पर बजरंग दल की कोई टीम नहीं गई थी। यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके पीछे चाहे कोई भी व्यक्ति हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो भी दोषी हो उसे बख्शा नहीं जाए और उसमें मैं और मेरी बजरंग दल की टीम कोई भी इंवॉल्व नहीं है, जो भी इंवॉल्व है उन पर प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

विज्ञापन


पुलिस का सहयोग करें
मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि पुलिस का सहयोग करें। मोनू ने कहा पुलिस का सहयोग करने के लिए हम तैयार हैं, लेकिन जो भी नाम दिए गए हैं वह बिल्कुल निराधार हैं। हमें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। बजरंगदल इस तरह काम नहीं करती। हमारा काम केवल गौ हत्या और तस्करी को रोकना है। प्रशासन और पुलिस से कहना चाहते हैं कि जांच करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, हम पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

 

Monu Manesar told conspiracy to burn two youths of Bharatpur
वारदात के बाद जली बोलेरो - फोटो : Amar Ujala Digital
क्या है पूरा घटनाक्रम ?
गोपालगढ़ के पास पीरूका गांव के जंगलों में पहाड़ी के रहने वाले दो मुस्लिम युवकों को बुरी तरह पीटा गया, फिर उनका अपहरण उन्हीं की बोलेरो में कर लिया गया। हरियाणा के भिवानी इलाके के लोहारू में गाड़ी समेत दोनों के जले हुए शव गुरुवार को मिले। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि किडनैप करने वाले बजरंग दल के 8-10 लोग हैं। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात हुई घटना के बाद गुरुवार सुबह 200 किमी दूर हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू गांव में उसी बोलेरो में दोनों के जले हुए शव बरामद हुए। बोलेरो के चेसिस नंबरों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए यह पक्का किया गया कि शव घाटमीका गांव निवासी किडनैप किए गए दोनों युवकों जुनैद (35 साल) और नासिर (28 साल) के ही हैं।

क्या है मृतक जुनैद और नासिर के परिजनों का आरोप ?  
मृतकों के परिवार के लोगों का आरोप है कि बजरंग दल वालों ने किडनैप करने के बाद दोनों युवकों को जिंदा जला दिया। रात को पोस्टमार्टम के बाद शव के अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए। वारदात की जांच राजस्थान पुलिस भी कर रही है और हरियाणा पुलिस भी जांच में जुटी है। जुनैद और नासिर दोनों रिश्तेदारी में बताए जाते हैं और घाटमिका गांव के रहने वाले थे। दोनों ही शादीशुदा थे। बोलेरो गाड़ी नासिर के किसी रिश्तेदार की बताई जाती है। दोनों युवक ड्राइवरी करते थे। गौ तस्करी के आरोपों में हत्या का शक जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed