{"_id":"63f0a07dc7f2055835096252","slug":"minor-thief-annual-package-18-lakh-13-year-old-boy-marriage-function-shocking-revelations-bundi-rajasthan-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चोर का सालाना पैकेज 18 लाख, नाबालिग को चोरी करने के लिए दी जाती थी लग्जरी गाड़ी और महंगे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चोर का सालाना पैकेज 18 लाख, नाबालिग को चोरी करने के लिए दी जाती थी लग्जरी गाड़ी और महंगे कपड़े
Sat, 18 Feb 2023 03:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Feb 2023 03:25 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया नबालिग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गुल खेड़ी गांव का रहने वाला है। वह सिर्फ तीसरी कक्षा तक पढ़ा है, उसने अब तक कितनी वारदात की हैं, ये उसे खुद भी याद नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोर को 18 लाख रुपये का सालाना पैकज दिया जा रहा है। इसके अलावा उसे पहनने को महंगे कपड़े, लग्जरी गाड़ी सहित अन्य तरह की सुविधाएं भी मिल रही हैं। ये बातें पढ़कर के आप भले ही हैरान हो गए हों, लेकिन ये सच है। राजस्थान के बूंदी जिले की पुलिस ने एक ऐसे ही चोर का पकड़ा है, जिसे ये सभी सुविधाएं मिलती थीं।
विज्ञापन
बस उसका काम था कि उसे शादी समारोह में जाकर रुपयों और गहनों से भरा बैग चोरी करना होता था। नाबालिग चोर ने इस तरह की कई वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी चोर ने और भी कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, नौ फरवरी को शहर के एक मैरिज गार्डन में रुपयों और गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसने एक लड़का बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने तलाश कर एक नाबालिग को पकड़ा, जिसने पूछताछ में बताया कि वह अपनी गैंग के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसकी गैंग में 8 से 10 लोग होते हैं, जिनमें ज्यादातर नाबलिग होते हैं। शादी समारोह में बच्चों पर कोई ज्यादा ध्यान नहीं देता, इसी का फायदा उठाकर वे चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और वहां से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आए 13 साल के नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उसे ट्रैनिंग दी गई थी। किस तरह किसी फंक्शन में अंदर जाना है, कैसे कपड़े पहनने हैं और किस तरह बात करनी है ये सब उसे सिखाया गया था। शादी समारोह में जाने और वहां रेकी करने के लिए उसे महंगी गाड़ी और कपड़े भी दिए जाते थे। इसके अलावा उसे 18 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर रखा गया था। चोरी की गई रकम और गहने में भी उसका कुछ हिस्सा होता था। वारदात को अंजाम देते समय गैंग के कुछ सदस्य घटना स्थल के आसपास ही रहते ताकि पकड़े जाने पर उसकी मदद कर सकें।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया नबालिग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गुल खेड़ी गांव का रहने वाला है। वह सिर्फ तीसरी कक्षा तक पढ़ा है, उसने अब तक कितनी वारदात की हैं, ये उसे खुद भी याद नहीं है। शादी समारोह में चोरी करने वाली इस गैंग के तार अंतरराष्ट्रीय गैंग से भी जुड़े हुए हैं। गैंग के सदस्य चोरी के गहने अंतरराष्ट्रीय गैंग के सदस्यों तक पहुंचाते थे, जिसके बाद वे उसे ठिकाने लगाकर इन्हें कीमत देते थे।
इस तरह की नई जानकारियां सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में हैं। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में नाबालिग चोर से पूछताछ कर रही है। जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़कर चोरी की वारदात पर लगाम लगाई जा सके।