{"_id":"5eb439f78ebc3e90602ab452","slug":"minor-gangraped-3-arrested-in-rajasthan-tonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 07 May 2020 10:10 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 07 May 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
राजस्थान में टोंक जिले के पचेवर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि पीड़िता के भाई की ओर से बुधवार को दर्ज शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण),366 (अपहरण की सजा) ,376-डी: (सामूहिक दुष्कर्म) और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कथित तौर शामिल एक अन्य नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
महिला अपराध अनुसंधान सेल के पुलिस उपाधीक्षक और जांच अधिकारी जग्गूराम ने बताया कि नाबालिग लड़की का मोटरसाइकिल पर आए चार लोगों ने अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार को चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।