{"_id":"647c71f4133b26e67b019635","slug":"minister-shanti-dhariwal-said-in-kota-negligence-officers-will-be-suspended-join-hands-campaign-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, कोटा में मंत्री धारीवाल बोले- लापरवाही करने वाले अधिकारी किए जाएंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, कोटा में मंत्री धारीवाल बोले- लापरवाही करने वाले अधिकारी किए जाएंगे निलंबित
Sun, 04 Jun 2023 04:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 04 Jun 2023 04:43 PM IST
सार
मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में कहा कि पट्टा बनाने में नियम विरुद्ध अड़ंगा लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आवेदन द्वारा इस तरह की शिकायत मिलने पर अधिकारियों-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री शांति धारीवाल ने किया वार्डों का दौरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि प्रशासन शहरों संग अभियान के तहत सरकार द्वारा विभिन्न छूट और नियमों में शिथिलता दी जा रही है। इसके बाद भी अधिकारी-कर्मचारी पट्टा बनाने में लापरवाही या दस्तावेजों को लेकर आवेदकों को गलत तरीके से परेशान करते हैं तो वे सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
दरअसल, मंत्री शांति धारीवाल रविवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शहर के वार्ड 26 में पदयात्रा कर रहे थे। इस दौरान पट्टा बनाने को लेकर मिली शिकायत पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही फाइलों पर गलत नोटिंग करन पर सस्पेंड करने की चेतावनी दी भी हैं।
विज्ञापन
मंत्री धारीवाल ने कहा कि सरकार अभियान के तहत विभिन्न छूट एवं नियमों में शिथिलताओं में इजाफा करके प्रदेशवासियों को ज्यादा से ज्यादा आवासों, भूखंड का स्वामित्व देने का प्रयास कर रही है। ऐसे में आवेदकों को परेशान करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन