फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Ramesh Meena took Collector Bhagwati Prasad Kalal out of the hall in Bikaner

Rajasthan: गजब हैं गहलोत के मंत्री, फोन पर बात करने के चलते कलेक्टर साहब को हॉल से बाहर निकाल दिए

Mon, 21 Nov 2022 05:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Nov 2022 05:53 PM IST
सार

राजस्थान में पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने बीकानेर में एक कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को हॉल से बाहर निकाल दिया। दरअसल, मीणा मंच से भाषण दे रहे थे। उस वक्त कलेक्टर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Minister Ramesh Meena took Collector Bhagwati Prasad Kalal out of the hall in Bikaner
मंत्री रमेश मीणा और कलेक्टर बाहर जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा आज बीकानेर दौरे पर रहे। इस दौरान वे राजिविका के स्वयं सहायता समूहों के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान एक अजीब वाकया हुआ और मंत्री मीणा कलेक्टर पर नाराज हो गए। उन्होंने कलेक्टर से कहा, आप यहां से जाइए। कलेक्टर बाहर चले गए, बाद में लोगों के बुलाने पर वापस आ गए।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार सुबह बीकानेर के रविंद्र रंगमंच पर चल रहे कार्यक्रम के दौरान मीणा सरकार की योजनाओं के बारे में बोल रहे थे। इस दौरान मीणा ने पीछे मुड़कर देखा तो कलेक्टर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। मीणा ने कहा, हम सरकार की योजनाओं पर बात कर रहे हैं। आप हमारी बात क्यों नहीं सुन रहे हैं। क्या इस सरकार पर ब्यूरोक्रेट इतने हावी हो गए हैं। इस पर कलेक्टर उठकर जाने लगे। मंत्री ने भी कह दिया, आप यहां से जाइए। इसके बाद कुछ अन्य लोगों ने कॉल किया और कलेक्टर को वापस बुलाया।
विज्ञापन


'मैं पहली बार मिला...'
बाद में मंत्री मीणा ने कहा, कलेक्टर के कामकाज की समीक्षा तो मीटिंग में होगी। हम अच्छा या बुरा तो नहीं जानते, लेकिन कैसा काम किया, ये मीटिंग में पता चलेगा। मैं पहली बार इन कलेक्टर से मिला हूं। अभी तो फोन का इश्यू था, जिस पर उनको कहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से कर रहे थे संवाद...
दरअसल, मंत्री मीणा राजीविका योजना के तहत लाभ ले रही महिलाओं से संवाद कर रहे थे। रविंद्र रंगमंच पर करीब 200 महिलाएं आई हुई थीं। मंत्री सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए महिलाओं से पूछ भी रहे थे कि वो क्या काम कर रही हैं। अब तक उन्हें क्या लाभ हुआ है। मीणा ने बहुत कुछ ब्यूरोक्रेसी पर कहा, लेकिन कलेक्टर ने एक शब्द भी नहीं बोला। वो उठे और हॉल से बाहर निकल गए। ये विवाद होने के बाद भी कलेक्टर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed