फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Pratap Singh Khachariawas inaugurated Baba Khatu Shyam ji's Lakkhi fair

Rajasthan: खाटू श्याम का लक्खी मेला शुरू, चार मिनट में 20 हजार भक्तों को मिलेंगे दर्शन, क्या है नई व्यवस्था

Thu, 23 Feb 2023 08:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Feb 2023 08:45 AM IST
सार

24 घंटे में करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं। बाबा खाटू श्याम जी की पूजा-अर्चना कर मंत्री खाचरियावास ने लक्खी मेले का किया शुभारंभ। खाचरियावास बोले कि सरकार और मंदिर कमेटी मिलकर खाटू श्याम जी मंदिर में करेंगे विकास कार्य।

विज्ञापन
Minister Pratap Singh Khachariawas inaugurated Baba Khatu Shyam ji's Lakkhi fair
खाटू श्याम जी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचकर बाबा खाटू श्याम के लक्खी मेले का पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। खाचरियावास ने इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ मंदिर प्रांगण में दर्शनार्थियों एवं भक्तों की सुविधाओं के मद्देनजर मंदिर में नवीन कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि मंदिर कमेटी एवं राज्य की कांग्रेस सरकार ने मिलकर बाबा खाटू श्याम जी के भक्तों के लिए दर्शन करने की जो नई व्यवस्था लागू की है, जिससे श्याम भक्तों को दर्शन करने में बहुत सुविधा हो रही है। चौदह लाइनों में मंदिर प्रांगण में रेलिंग लगाकर मात्र चार मिनट में 20 हजार भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
खाचरियावास ने बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश और देश में बाबा आशीर्वाद दें, जिससे लोगों को महंगाई, बेरोजगारी एवं गरीबी से मुक्ति मिले, पूरे देश में अमन चैन और भाईचारा बना रहे तथा राजनीति में षड्यंत्र विश्वासघात और धोखे की राजनीति करने वाले नेताओं का अंत हो, जिससे राजनीति में स्वच्छता एवं गंदी राजनीति करने वाले आगे बढ़ने से रुक सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में लगातार हो रहा नवीनीकरण 
खाचरियावास ने कहा कि बाबा खाटू श्याम के मंदिर में लगातार नवीनीकरण किए जा रहे हैं, भक्तों की सुविधा के लिए और मंदिर निर्माण में मंदिर कमेटी और राज्य की कांग्रेस सरकार मिलकर अच्छा काम कर रही है, जिससे भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। 11 दिन भरने वाला बाबा खाटूश्यामजी का फाल्गुन मेला बुधवार से शुरू हो गया है। मेले में देशभर से बाबा के भक्त आते हैं। इस बार भी दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, गुजरात से लोग दर्शन करने पहुंचे हैं।

मंगल आरती में भी शामिल हुए भक्त
मेले के पहले दिन बुधवार सुबह से ही भक्त लाइन में लग गए थे। बाबा की मंगल आरती में भी शामिल हुए थे। हालांकि सुबह के समय भीड़ कम रही लेकिन दिन बढ़ने के साथ भीड़ बढ़ने लगी। अब चार मार्च तक मेले में 24 घंटे बाबा का दरबार खुला रहेगा। 200 से ज्यादा घंटे तक भक्त लगातार अपने लखदातार के दर्शन करेंगे। एक दिन पहले मंगलवार को बाबा का तिलक और शृंगार किया गया था। जिसके बाद शाम पांच बजे से मंदिर को दर्शनों के लिए खोला गया था।


डीजे पर बैन, लोगों ने खुद गाए भजन
खाटू बाबा से मिलने का अलग ही जोश था। इस बार प्रशासन ने मेले में डीजे पर बैन लगाया है। इस कारण तेज गूंजते भजनों की जगह लोग खुद भजन गाते हुए और नाचते हुए दरबार में पहुंचे। हाथों में ढोलक और मंजीरे लेकर भक्त आ गया मैं दुनियादारी सारी बाबा छोड़ के, लेने आजा खाटू वाले, रींगस के उस मोड़ पै…, बाबा का दरबार सुहाना लगता है,भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है…, हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे… भजन गाते चले।

हर बार खाटू मेले में करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस बार यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से खाटू कस्बे में चार हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed