फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Govind Meghwal called BSP B team of BJP on Mayawati's demand for imposition of President's rule in Rajasthan

Rajasthan: राष्ट्रपति शासन की मांग पर भड़के गहलोत के मंत्री, कहा-बसपा भाजपा की बन गई है 'बी' टीम

Thu, 24 Mar 2022 01:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 24 Mar 2022 01:37 PM IST
सार

बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी। जिसपर राज्य के मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने मायावती को घेरते हुए कहा कि यूपी में भाजपा को जिताने में बसपा की प्रमुख भूमिका थी।

विज्ञापन
Minister Govind Meghwal called BSP B team of BJP on Mayawati's demand for imposition of President's rule in Rajasthan
गोविंदराम मेघवाल और मायावती - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बसपा अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान में दलितों और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर कांग्रेस सरकार की ओर से सुरक्षा न दिए जाने का आरोप लगाया था। बसपा सुप्रीमो ने सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की थी। जिसपर राज्य के आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने बसपा को भाजपा की 'बी' टीम करार दिया है।

विज्ञापन


गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि दलितों का मायावती से मोहभंग हो गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जबरदस्त जीत में मायावती की प्रमुख भूमिका थी। वहीं पाली के जितेंद्र मेघवाल हत्याकांड पर राज्य के आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री ने कहा कि इस घटना ने न केवल दलित समुदाय को बल्कि सामाजिक न्याय और कानून के शासन को चाहने वाले सभी लोगों को आहत किया है। मंत्री ने बताया कि पीड़ित जितेंद्र मेघवाल के घर का दौरा किया था। परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। उन्हें राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपये का वित्तीय मुआवजा दिलवाया गया है। वहीं हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन

मायावती ने गहलोत सरकार को बताया था विफल

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा था कि 'राजस्थान कांग्रेस सरकार में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हाल ही में डीडवाना और धौलपुर में दलित युवतियों के साथ दुष्कर्म, अलवर में दलित युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या और जोधपुर के पाली में दलित युवक की हत्या ने दलित समाज को झकझोर दिया है। इससे यह स्पष्ट है कि राजस्थान में खासकर दलितों और आदिवासियों की सुरक्षा करने में वहां की कांग्रेसी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। अतः यह उचित होगा कि इस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed