{"_id":"64f968219103bcde690e5e76","slug":"minister-gajendra-singh-shekhawat-verbally-attacked-mallikarjun-kharge-in-barmer-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: खरगे पर पलटवार करते हुए बिगड़े शेखावत के बोल, कहा- तेरा बाप खिलजी भी आया पर सनातन को मिटा नहीं पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: खरगे पर पलटवार करते हुए बिगड़े शेखावत के बोल, कहा- तेरा बाप खिलजी भी आया पर सनातन को मिटा नहीं पाया
Thu, 07 Sep 2023 11:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:40 AM IST
सार
शेखावत के बोल बिगड़ गए, शेखवात ने कहा ये सनातन मिटाने की बात करते हैं। तेरा बाप खिलजी, गौरी, गजनबी भी आया था, लेकिन सनातन को मिटा नहीं सका।
विज्ञापन
बाड़मेर में सभा को संबोधितक करते केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भीलवाड़ा में दिए गए भाषण पर पलटवार करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बोल बिगड़ गए, शेखवात ने कहा ये सनातन मिटाने की बात करते हैं। तेरा बाप खिलजी, गौरी, गजनबी भी आया था, लेकिन सनातन को मिटा नहीं सका।
विज्ञापन
बाड़मेर में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान जिले के धोरीमन्ना में हुई जनसभा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अशोक गहलोत सरकार को लेकर विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह ने कहा वैचारिक रूप से मानसिक रूप से सनातनियों को कमजोर करने का षड्यंत्र कौन कर रहा है? जो काम औरंगजेब कर रहा था, जो काम अलाउद्दीन खिलजी कर रहा था। वह काम आज राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार कर रही है। हिंदुओं का दमन करके इस सनातन को मिटाने की चर्चा कर रही है।
विज्ञापन
तेरे बाप खिलजी आए थे, गौरी आए, गजनवी आए, सनातन नहीं मिटा सके...
शेखवात ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा था कि मोदी जीते तो सनातन मजबूत हो जाएगा और इस सनातन को हमें हराना है। उन्होंने कहा कि तेरे बाप वहां से खिलजी आए थे, गौरी आए, गजनवी आए, कुषाण, हूण, तुर्क, अरब आए, यमन आए, खलीफा आए थे। औरंगज़ेब और ऐसे लोग भी आए थे। उसके बाद में डच, फ्रांसीसी, पुर्तगाली और अंग्रेज आए थे, लेकिन यह भगवाधारी यहां पर बैठे हुए हैं, इनके आशीर्वाद से सनातन मिटा नहीं, ये (खरगे) आज सनातन मिटा देंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दिए गए शेखावत के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में खासा बवाल मचा हुआ है।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा की ओर से मारवाड़ में 5 सितंबर से शुरू की गई परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत जैसलमेर से होते हुए बाड़मेर पहुंचकर शिव, चौहटन, गुड़ामालानी विधानसभा में आयोजित जनसभाओं में प्रदेश सरकार, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर जुबानी हमला बोला। इसी के चलते बुधवार को परिवर्तन यात्रा गुड़ामालानी विधानसभा के धोरीमन्ना पहुंची। जहां पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भीलवाड़ा में केंद्र सरकार पर हमले के जवाब में बोलते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने विवादित बयान देते हुए कहा कि देश में यमन, तुर्क, खलीफा, मुगलों के बाद डच, फ्रांसीसी और अंग्रेज भी आए, तेरा बाप खिलजी, गजनबी, औरंगज़ेब भी आया, लेकिन यहां भगवाधारियों के आशीर्वाद से सनातन धर्म को मिटा नहीं सके, तो ये क्या सनातन धर्म को मिटाएंगे?