फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Minister Bhajanlal controversial statement on Jat society student leaders burnt effigy in Rajasthan

Rajasthan: मंत्री भजनलाल ने जाट समाज पर दिया विवादित बयान, छात्र नेताओं ने पुतला फूंका, मांफी की मांग

Tue, 05 Sep 2023 10:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Sep 2023 10:52 PM IST
सार

बीते सोमवार को मंत्री भजनलाल ने कहा था कि भरतपुर के जाट डागुरों को जाट नहीं मानते और मैंने आपको वह सम्मान करके दिया है। उनके इसी बयान को विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है मंत्री समाज में फूट डालने का काम कर रहे हैं।   

विज्ञापन
Minister Bhajanlal controversial statement on Jat society student leaders burnt effigy in Rajasthan
मंत्री का विरोध कर पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्री भजनलाल के भरतपुर के वैर में जाट समाज को लेकर दिए गए बयान से लोगों में आक्रोश है। जाट समाज ने मंत्री भजनलाल से माफी की मांग की है। बयान के विरोध में एमएसजे कॉलेज के बाहर छात्रनेताओं ने मंत्री भजनलाल का पुतला फूंककर विरोध प्रदेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस समाज ने उन्हें जीतकर विधायक बनाया है। अब वे उसी समाज में फूट डालने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 4 सितंबर सोमवार को वैर विधानसभा के गांव धरसौनी में मंत्री भजनलाल ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने जाट समाज को लेकर बड़ा बयान दिया था। मंत्री ने कहा था कि भरतपुर के जाट डागुरों को जाट नहीं मानते और मैंने आपको वह सम्मान करके दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजारामजी की पत्नी सुशीला को भरतपुर की डेयरी का चेयरमैन बनाया। मंत्री भजनलाल के इस बयान का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से  जाट समाज में नाराजगी। समाज की ओर से माफी मांगने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed