फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   mining bribery case in rajasthan, 2.5 crore rs jewellery found from singhwi's locker

राजस्थानः लॉकर खुले तो भरभराकर गिरे जेवरात

Sun, 20 Sep 2015 01:55 PM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
mining bribery case in rajasthan, 2.5 crore rs jewellery found from singhwi's locker

घूसखोरी में गिरफ्तार और निलंबित आईएएस अशोक सिंघवी के घर और बैंक लाकर से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने करीब तीन करोड़ की कीमत के गहने बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसीबी ने सिंघवी के पांच लाकरों की तलाशी ली, जिसमें एक रिवाल्वर समेत करीब 2.50 करोड़ के गहने बरामद हुए। एसीबी की प्रवक्ता ने बताया कि बाकी के गहने घर से बरामद हुए। प्रवक्ता के मुताबिक, इस दौरान कुल तीन करोड़ रुपये के गहनों की बरामदी हुई।
विज्ञापन


गिरफ्तारी से पहले 16 सितंबर की रात सिंघवी के घर की तलाशी ली गई। सिंघवी को 17 सितंबर के तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।

हीरो का शौकीन है सिंघवी

mining bribery case in rajasthan, 2.5 crore rs jewellery found from singhwi's locker

राज्य के सबसे बड़े घूसकांड के मुख्य आरोपी निलंबित आईएएस अशोक स‌िंघवी हीरों का बड़ा शौकीन है। एसीबी की टीम ने शनिवार सुबह उसके पांच लाकर खंगाले तो उसमें काफी मात्रा में हीरों के जेवरात मिले। इसके अलावा सोने और प्लेटिनम के आभूषण भी मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार जब टीम ने लॉकर खोला तो उसमें भरे जेवरात भरभराकर गिरने लगे। जेवरातों को इस तरह देख एसीबी टीम के अधिकारियों के होश उड़ गए। आभूषणों को उसमें ठूस ठूस कर भरा गया ‌था।

इसके अलावा प्लेटिनम के जेवरात भी काफी मात्रा में मिले। बताया जाता है उसके लॉकर में में रोलेक्स कम्पनी की सोने की घड़ी भी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed