फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MiG 27 UPG aircraft crashed it was on a routine mission from Jodhpur 

राजस्थान: नियमित मिशन पर रवाना हुआ मिग 27 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Sun, 31 Mar 2019 12:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 31 Mar 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
MiG 27 UPG aircraft crashed it was on a routine mission from Jodhpur 
मिग-27 विमान राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है - फोटो : ANI

विज्ञापन

भारतीय वायु सेना का एक मिग 27 विमान रविवार को राजस्थान में जोधपुर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मिग 27 यूपीजी विमान अपने नियमित मिशन पर था।  विमान गोंडाना के नजदीक शिवगंज के सिरोही में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

विमान दुर्घटना पर भारतीय वायुसेना ने बयान जारी करते हुए कहा, 'आज सुबह 11.45 बजे मिग-27 यूपीजी विमान ने उतरलाई एयर फोर्स बेस से उड़ान भरी थी। उसके इंजन में कुछ खामी आ गई जिसके कारण वह जोधपुर से 120 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बच गया है।' 

विज्ञापन




वायुसेना ने आगे कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार जमीन पर जान/माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इनक्वायरी का आदेश दे दिया गया है। विमान अपने नियमित मिशन पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरोही जिले के पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीणा ने बताया कि यह लड़ाकू विमान सिरोही जिले में गोडाना बांध के निकट शिवगंज पुलिस थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर ली है।

इससे पहले 8 मार्च को राजस्थान के ही बीकानेर में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हालांकि पायलट विमान से सुरक्षित कूद गया था। घटना के बारे में सेना के प्रवक्ता सोंबित घोष ने बताया था कि लड़ाकू विमान मिग-21 बीकानेर के वायुसेना के नाल हवाई अड्डे से नियमित उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

सिंगल सीट का यह लड़ाकू विमान अधिकतम 2175 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उड़ान भरता है और 16.8 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई तक जा सकता है। यह अधिकतम चार शक्तिशाली बम, रॉकेट और हवा में मार मरने वाली मिसाइल व गन ले जा सकता है।


साल 1963 के बाद से 1,200 से अधिक मिग लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया है। एक जनवरी, 2019 को लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना में अभी भी मिग के 31 लड़ाकू स्क्वाड्रन चालू हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed