फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   mhammad azharuddin try to win election in shake of batting

चुनावी मैदान जीतने के लिए अजहर ने फिर थामा बल्ला

Fri, 04 Apr 2014 11:36 AM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
mhammad azharuddin try to win election in shake of batting

जिस बल्ले ने मोहम्मद अजहरूद्दीन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी, वही लोकसभा चुनाव में उनके प्रचार का सहारा भी बन रहा है। फर्क इतना है कि प्रचार के दौरान हर गली उनकी पिच बनी हुई है और बच्चे बॉलर व फील्डर।

विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा उनके समर्थक बच्चे उन्हें घेरे रहते हैं और ऑटोग्राफ लेना नहीं चूकते। अजहर भी दिल खोलकर हर बच्चे को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। उनका प्रचार इस लोकसभा सीट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


अजहर सुबह 8 बजे नाश्ता करने के बाद टी-शर्ट और जींस में निकलकर प्रचार पर जुट जाते हैं। हां, एक खास बात यह है कि जैसे मैदान में उनके कॉलर ऊपर रहते थे, प्रचार के दौरान भी वे अपनी टी-शर्ट का कॉलर ऊपर रखना नहीं भूलते।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जाकर करते हैं जनसंपर्क

mhammad azharuddin try to win election in shake of batting

जिस भी गली से गुजरते हैं, बच्चों की फौज उन्हें घेर लेती है, जो लकड़ी का देसी बल्ला उनके हाथों में थमाकर बैटिंग करने का आग्रह करती है। वे विनम्रता से उनकी बात मानते हैं और बल्लेबाजी करते हैं।

बच्चों को खुश करने के लिए वे हवा में शॉट खेलते हैं और बच्चे उनको कैच आउट करके खुशी से झुम उठते हैं। फिर ऑटोग्राफ लेने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

वे लोगों के पास खुद जाकर जनसम्पर्क कर रहे हैं, बजाय मोहल्लों में भीड़ को भाषण सुनाने के। स्वभाव के चलते परम्परागत नेताओं की तरह वे भाषण नहीं दे पाते।

प्रचार के दौरान उनकी गाड़ी में उनका टिफिन साथ चलता है, जिसे वे दोपहर बाद जब भी वक्त मिलता है गाड़ी में ही खोल लेते हैं। शाम को भी वे प्रचार की इसी स्टाइट को अपनाते हैं। वे राजनेताओं की तरह लम्बी-लम्बी-चिकनी-चुपड़ी बातें तो नहीं कर पाते, लेकिन उनके सरल स्वभाव से बच्चों से लेकर बड़ों का दिल जीत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed